बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा पेंशन में तीन गुना की गई बढ़ोतरी, राज्य सरकार ने की घोषणा

pension hike

बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा पेंशन में तीन गुना की गई बढ़ोतरी, राज्य सरकार ने की घोषणा

Published on:

न्यूज़ डेस्क।। बिहार में जल्द चुनाव होने हैं, उससे पहले नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कुछ घोषणाएं कर दी हैं।  बिहार की राज्य सरकार  ( Bihar Government) ने सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना राशि में बढ़ोतरी की है और बुजुर्गों और दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं की मासिक पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की। नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी।

 

सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महिने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 एक करोड़ ( लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। सीएम नीतिश कुमार ने साथ ही कहा कि, वृद्धजन समाज का अमूल्य हिस्सा हैं। उनका सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करना हमारी सर्वाच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है और आगे भी रहेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक और जहां विपक्षी पार्टियों भी जानता को आकर्षिक करने के लिए कई वादे कर रहे हैं। वहीं सत्तारुढ़ पार्टी भी बड़ी घोषणा कर रही है।  बीते दिनों ही प्रधानमंत्री मोदी ने सीवान में एक रैली की थी, जहां उनको साथ मंच पर सीएम नीतिश कुमार भी थे। इस सभा के दौरान ही नीतिश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई थीं।

সঙ্গে থাকুন ➥