8वां वेतन आयोग देगा बड़ा तोहफा, कर्मचारियों की सैलरी हो जाएगी डबल, आया अपडेट

Central Employees

8वां वेतन आयोग देगा बड़ा तोहफा, कर्मचारियों की सैलरी हो जाएगी डबल, आया अपडेट

Updated on:

न्यूज़ डेस्क। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर सामने आ रही है क्योंकि उनकी सैलरी दुगनी होने वाली है।दरअसल 8 वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का लागू होना है और इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। कहा जा रहा है कि 8 वें वेतन आयोग के लागू होने के साथ ही 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

इसके 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। लेकिन इन सब बातों के बीच ही आयोग के गठन में देरी ने कर्मचारियों की चिंता को बढ़ाने का काम किया। नए गठन होने वाले आयोग का एक प्रमुख फोकस ”फिटममेंट फैक्टर” होगा। वहीं 7 वें वेतन आयोग ने इस कारक को 2.57 पर सेट किया था इसे 8 वें वेतन आयोग के तहत बढ़ाकर 2.86 किए जाने की संभावना है।

सवाल यह है कि कितनी सैलरी बढ़ने की संभावना रहेगी। फिटमेंट फैक्टर में 2.57 से बढ़कर 2.86 होगा तब समायोजन संभावित रूप से न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपए से लगभग 51,480 रुपए तक बढ़ा सकता है। आधार वेतन समायोजन के अलावा हाउस रेंट अलाउंस और ट्रैवल अलाउंस जैसे भत्तों में भी कर्मचारी पोस्टिंग और यात्रा आवश्यकताओं के आधार पर अपडेट देखने को मिल सकता है।

लेकिन एक ही वेतन ग्रेड के दो कर्मचारियों की कुल आय उनके भत्ते हक में भिन्नता के कारण अलग-अलग हो सकती है।कर्मचारियों की सैलरी में क्या और कितना बदलाव होता है, यह तो 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन कर्माचारी काफी समय से वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।

वेतन और भत्ते
ग्रेड 2000 (स्तर 3): मूल वेतन 57,456 रुपये, संशोधित वेतन 74,845 रुपये।
ग्रेड 4200 (स्तर 6): मूल वेतन 93,708 रुपये, संशोधित वेतन 1,19,798 रुपये।
ग्रेड 5400 (स्तर 9): मूल वेतन 1,40,220 रुपये, संशोधित वेतन 1,81,073 रुपये。
ग्रेड 6600 (स्तर 11): मूल वेतन 1,84,452 रुपये, संशोधित वेतन 2,16,825 रुपये।

कुल वेतन-भत्ता
ग्रेड 2000 (स्तर 3): 68,849 रुपये।
ग्रेड 4200 (स्तर 6): 1,09,977 रुपये।
ग्रेड 5400 (स्तर 9): 1,66,401 रुपये।
ग्रेड 6600 (स्तर 11): 2,35,920 रुपये।

সঙ্গে থাকুন ➥