पेरिस डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जर्मन खिलाड़ी से हिसाब भी किया चुकता

neeraj chopra paris

पेरिस डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जर्मन खिलाड़ी से हिसाब भी किया चुकता

Published on:

खेल न्यूज़ डेस्क। पेरिस डायमंड लीग 2025 में भारत के स्टार जैविलन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra ) अपने दमदार प्रदर्शन छा गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को पेरिस के स्टेड सेबेस्टियन शारलेती स्टेडियम में मुकाबला खेला, जिसमें जर्मनी के जूलियन वीबर को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा का बदला पूरा
इससे पहले दो बार डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा को जूलियन वीबर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार बदला उन्होंने ले लिया। नीरज चोपड़ा के दमदार प्रदर्शन का अंदाज इस बात से लगा सकते हैं कि वो पहले ही थ्रो में सबसे आगे निकल गए थे। नीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में 88.16 मीटर तक का भाला फेंका था और पहले ही थ्रो में वे सबसे आगे निकल गए थे। उनकी ये लीड आखिर तक बनी रही, जिसके चलते वे विनर बने।

दूसरे थ्रो में नीरज ने 85.10 मीटर तक भाला फेंका और फिर उनका तीसरा-चौथा थ्रो फाउल रहा। फिर नीरज ने छठे प्रयास में 82.89 मीटर तक भाला फेंका। वहीं जर्मनी के जूलियन वीबर ने पहले प्रयास में 87.88 मीटर तक भाला फेंका था और वे नीरज के करीब पहुंच गए थे।

इसके बाद दूसरे राउंड में जर्मनी के इस खिलाड़ी ने 86.20 मीटर तक भाला फेंका। वहीं ब्राजील के मौरिसियो लुईज ने तीसरे राउंड में 86.62 मीटर तक भाला फेंका था, जिसके चतले वे तीसरे नंबर पर रहे। गौरतलब हो कि इससे पहले 16 मई को दोहा डायमंड लीग में जूलियन वीबर ने नीरज चोपड़ा को हरा दिया। मुकाबले में जुलियन ने आखिरी थ्रो में 91.06 मीटर तक भाला फेंककर  पहला स्थान हासिल कर लिया था। यहां तब नीरज चोपड़ा 90.23 मीटर तक भाला फेंक पाए थे।

সঙ্গে থাকুন ➥