जायसवाल-गिल ने मिलकर उड़ाए अंग्रेजों के होश, 93 साल बाद इंग्लैंड में हुआ बड़ा कारनामा

IND VS ENG

जायसवाल-गिल ने मिलकर उड़ाए अंग्रेजों के होश, 93 साल बाद इंग्लैंड में हुआ बड़ा कारनामा

Updated on:

खेल न्यूज़ डेस्क। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG)  के बीच 20 जून से पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया ने पहले दिन ही धमाकेदार शुरुआत करके अंग्रेजों के होश उड़ा दिए हैं। टेस्ट मैच के पहले दिन ही यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाते हुए इतिहास रचा।

भारत के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब इंग्लैंड की धरती पर पहले दो भारतीय खिलाड़ियों ने शतक लगाया हो। इससे पहले कोई भी दो भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच के पहले दिन शतक नहीं लगा पाए थे। अब इंग्लैंड की धरती पर पहले दिन शतक जड़ने वाली शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी पहली भारतीय जोड़ी बन गई है, जिसने 93 साल बाद यह कारनामा किया है।

यह कारनामा तीसरी बार देखने को मिला है। इससे पहले भारत के लिए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी ने ऐसा करके दिखाया था। साल 2001 में इन दोनों दिग्गजों की जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका में पहले दिन शतक लगाए थे। इसके बाद साल 2017 में शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका में टेस्ट मैच के पहले दिन शतक लगाए थे।

पहले दिन मैच का हाल
मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जायसवाल और गिल के शतक के दम पर भारत ने मैच के पहले दिन स्टंप तक 3 विकेट खोकर 359 रन बनाने का काम किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान शुभमन गिल 175 गेंदों में 127 और ऋषभ पंत 102 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे।

भारत के लिए पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने की थी। यशस्वी जायसवाल ने जहां 159 गेंदों में 16 चौके और 16 चौके की मदद से 101 रन की पारी खेली और वो बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हुए। वहीं केएल राहुल ने 78 गेंदों में 42 रन बनाए, वो ब्रायडन कार्से की गेंद पर रूट को कैच देकर आउट हुए। वहीं साईं सुदर्शन अपने डेब्यू मैच में खाता तक नहीं खोल सके, वो स्टोक्स की गेंद पर जेमी स्मिथ को कैच देकर आउट हुए।

সঙ্গে থাকুন ➥