बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान को फिर खदेड़ फेंका, PAK के इस शहर जमाया कब्जा

Baloch Liberation Army)

बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान को फिर खदेड़ फेंका, PAK के इस शहर जमाया कब्जा

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क।। पाकिस्तान के भारत से संबंध तो खराब चल ही रहे हैं। साथ ही पाकिस्तान अंदरुनी जंग से भी जूझ रहा है। दरअसल बलूचिस्तान में हालात काबू से बाहर जाते दिख रहे हैं। हथियारों से लैस ब्लूच विद्रोहियों (Baloch Liberation Army) ने शुक्रवार को सुराब शहर पर कब्जा का दावा तक कर दिया ।

स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि भारी हथियार से लैस बलूच लड़कों ने सुराब के लेवीज पुलिस स्टेशन, एक बैंक और कई सरकारी इमारतों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि उसके लड़ाकों ने सुराब शहर पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है और स्थानीय बैंक, लेवीज स्टेशन और पुलिस स्टेशन जैसे प्रमुख ठिकानों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही बताया जा रहा है कि क्वेटा-कराची और सुराब-गिदर पर गश्त और तात्कालिक तलाशी अभियान चल रहे हैं। बीएलए के प्रवक्ता जियंद बलोच ने कहा, इसे पर जल्द पूरी जानकारी शेयर की जाएगी।

सुराब क्वेटा और कराची को जोड़ने वाले अहम नेशनल हाइवे N-65 पर स्थित है। यह ऐसा इलाका है जो न केवल रणनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है बल्कि बलूचिस्तान में सरकार की रसद और प्रशासनिक सप्लाई लाइन का अहम हिस्सा है। बलचू लड़ाकों द्वारा सुराब को अपने नियंत्रण में लिए जाने का मतलब यही है कि कराची और क्वेटा के बीच सरकार की पकड़ में अब बीएलए ने सेंध लगा दी है।

बता दें कि बलूचिस्तान ने लंबे वक्त से पाकिस्तान से आजाद होने के लिए जंग छेड़ रखी है। बलूचिस्तान ने आर्मी ने हाल ही के समय में पाकिस्तान की आर्मी को भी काफी निशाना बनाया है। एक तरफ भारत के साथ पाकिस्तान के लिए जंग जैसे हालात हैं, वहीं वह अपने घर में भी वह बुरी तरह घिर रहा है। बलूचिस्तान के आजाद होने पर पाकिस्तान का नक्शा ही बदल सकता है। भारत का यह पड़ोसी मुल्क टुकड़ों में बंट जाएगा।

जुड़े रहें ➥