खेल न्यूज़ डेस्क। आईपीएल 2025 (IPL 2025) के दूसरे क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS VS MI) की टक्कर हुई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट कटाया है। पंजाब किंग्स ने बीते दिन क्वालीफायर के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है और अब उसकी निगाहें खिताब जीतने पर होंगी।
पंजाब किंग्स 11 साल बाद फाइनल में
पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच फाइनल मैच 3 जून को खेला जाएगा। पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है और मुंबई इंडियंस को मात देकर इतिहास रचा है। मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पंजाब के सामने 204 रनों का लक्ष्य था, जिसको श्रेयस अय्यर की नेतृत्व वाली टीम ने 19 ओवर में ही हासिल किया। बता दें कि आईपीएल प्लेऑफ में सफल रन चेज का रिकॉर्ड कोलकाता के नाम था, उन्होंने पंजाब के खिलाफ 2014 में यह रिकॉर्ड बनाया था।
Pressure’s loud. Those maximums were louder 🚀
🎥 Captain Shreyas Iyer puts #PBKS on the brink of a seat in the GRAND FINAL ❤
Updates ▶ https://t.co/vIzPVlDqoC#TATAIPL | #PBKSvMI | #Qualifier2 | #TheLastMile | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/tTiXcELxoG
— IndianPremierLeague (@IPL) June 1, 2025
अब पंजाब किंग्स ने इतना बड़ा लक्ष्य मुंबई के खिलाफ हासिल कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को 203 रन बनाने के बाद क्वालीफायर 2 में शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह आईपीएल में मुंबई के साथ ऐसा पहली बार हुआ है, जब टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया हो और टीम फिर भी हार गई।
मुंबई के साथ पहली बार हुआ ऐसा
आईपीएल के इतिहास में अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है,कि जब मुंबई इंडियंस 200 रन से ज्यादा बनाकर हार गई हो। वैसे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की 44-44 और जॉनी बेयरस्टो की 38 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को कप्तान श्रेयस अय्यर की 41 गेंदों में 87 रन की पारी के दम पर एक ओवर शेष रहते हुए हासिल किया।