मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, उत्तर भारत में कब देगा दस्तक, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Monsoon

मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, उत्तर भारत में कब देगा दस्तक, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क।। मानसून (Monsoon Update) की रफ्तार कुछ क्षेत्रों में भले ही धीमी पड़ी है, लेकिन कई क्षेत्रों में इसकी प्रगति जारी है। दक्षिण -पश्चिम मानसून ने समय से पहले कई क्षेत्र में दस्तक देने का काम किया। फिलहाल मानसून तेजी से दक्षिण और पूर्वात्तर राज्यों में फैल रहा है, जिससे कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग इस बार यह अनुमान लगा रहा है कि इस साल मानसून सामान्य से 105-106 प्रतिशत अधिक बारिश करेगा। अगर ऐसा होता है तो यह खरीफ फसलों और भूजल स्तर के लिए लाभकारी होगा। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, और पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून पहले ही सक्रिय हो चुका है और अब छत्तीसगढ़ में इसके 7 से 8 जून तक पहुंचने की संभावना है। दूसरी ओर बिहार में मानसून की गति धीमी होती दिख रही है। बिहार में मानसून के 13 से 15 जून के बीच प्रवेश की उम्मीद है। वहीं उत्तर भारत में मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक सक्रीय हो सकता है।

IMD ने वैसे अगले 24 घंटे के लिए कई क्षेत्रों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। इन राज्यों में बारिश ने अब तक तांडव ही मचाया है।

उत्तर-पश्चिम भारत: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान में जैसे राज्यों हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं और साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

दक्षिण भारत: दक्षिण भारत के राज्यों में केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

मध्य और पूर्वी भारत: छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, और बिहार में हल्की बारिश की संभावना है।

गौरतलब हो कि मानसून केरल और महाराष्ट्र में समय से पहले पहुंचा था। इसके बाद लगातार इसने तेजी बनाई है । महाराष्ट्र में बारिश ने काफी तांडव किया । मानसून की वजह कई क्षेत्रों में मौसम सुहाना हो गया है। लेकिन कुछ क्षेत्र अभी भी मानसूनी बारिश का इंतेजार कर रहे हैं। हालांकि इन क्षेत्रों में प्री-मानूसन की वजह से हल्की -फुल्की बारिश हुई है।

 

जुड़े रहें ➥