भारत को धूल चटाने इंग्लैंड ने चली तगड़ी चाल, 3 साल बाद लौटा खूंखार खिलाड़ी, तिहरा शतकवीर भी टीम में शामिल

ENG

भारत को धूल चटाने इंग्लैंड ने चली तगड़ी चाल, 3 साल बाद लौटा खूंखार खिलाड़ी, तिहरा शतकवीर भी टीम में शामिल

Amit Dev Sharma

Published on:

खेल न्यूज़ डेस्क। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने तगड़ी चाल चलते हुए एक खूंखार खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया है। ऐसे में टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है। इंग्लैंड ने सीरीज के हेंडिग्लें में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी में मैदान पर होगी।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में सरे के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेमी ओवरटन की वापसी की हुई है। यह खतरनाक ऑलराउंडर तीन साल बाद टीम में लौटा है। उन्होंने जून 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हेंडिग्लें में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अब लगभग तीन साल बाद वह फिर से टेस्ट टीम में लौटे हैं। बता दें कि जेमी इंग्लैंड की टीम में अहम भूमिका टेस्ट के तहत निभाएंगे। वो तेज गति से गेंदबाजी और निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

इंग्लैंड ने तिहरा शतकवीर को भी टीम में शामिल किया है। युवा विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। बता दें कि 10 अक्टूबर 2024 को पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच में इस युवा खिलाड़ी ने तिहरा शतक लगाने का कारनामा किया था।ऐसी हैरी ब्रूक भारत के लिए भी मुसीबत बन सकते हैं।

 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ने अपनी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस दौरे पर खेलेगी। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे जो टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।

 

 

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जेमी ओवरटन, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

जुड़े रहें ➥