हवाई जहाज में भूलकर ना ले जाएं ये चीजें, वरना मुश्किल में फंस जाएंगे आप

Flight Luggage Rules

हवाई जहाज में भूलकर ना ले जाएं ये चीजें, वरना मुश्किल में फंस जाएंगे आप

Amit Dev Sharma

Published on:

Flight Luggage Rules: फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टेंशन बढ़ाने वाली ख़बर सामने आई है। आपको पता होना चाहिए कि फ्लाइट में लगेज का क्या नियम है। फ्लाइट से यात्रा करते वक्त बैग में क्या रखें और क्या नहीं ? कई बार लोग ऐसी चीजें रख लेते हैं जो एयरपोर्ट के सुरक्षा नियमों के खिलाफ होती हैं।

नतीजा यह होता है कि या तो वह सामान वहीं जब्त कर लिया जाता है या फिर यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हवाई यात्रा की तैयारी कर रहें तो आपके लिए यह जानकारी काम की हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कुछ वस्तुओं की सूची जारी की है, जिन्हें फ्लाइट में ले जाने पर रोक है। ये चीजें भले ही आपकी निजी इस्तेमाल की हों, या सामान्य लगे, लेकिन हवाई सुरक्षा के हिसाब से उन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। फ्लाइट के नियमों के मुताबिक कैंची, रस्सी, इंची टेप, ब्लेड, नेल कटर, सुई, नेल फाइलर और नाइट स्टिक जैसी कुछ आम दिखने वाली चीजें ले जाना मना है।

ये चीजें किसी को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से इन्हें ले जाने की अनुमति नहीं हैं।बहुत कम लोग जानते हैं कि फ्लाइट के लगेज में सूखा नारियल और कच्चा नारियल नहीं रखा जा सकता है। इसे ज्वलनशील माना जाता है यानि यह जल्द ही आग पकड़ता है। इसके अलावा माचिस, लाइटर और पेंट चीजें भी फ्लाइट में ले जाने पर सख्त मनाही है। ये छोटी चीजें भी फ्लाइट सेफ्टी के लिहाज से काफी खतरनाक साबित हो सकती हैं।

अगर आप बेस बॉल बैट, हॉकी स्टिक, धनुष बाण या गोल्फ जैसे खेल से जुड़े नियम ले जा रहे हैं तो इन्हें भी फ्लाइट में नहीं ले जाया जा सकता है। साथ ही आत्मरक्षा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मिर्च स्प्रे और लाठी भी फ्लाइट बैग में ले जाने की अनुमति नहीं हैं। साथ ही फ्लाइट में मांस, सब्जियां और तंबाकू लेकर भी ट्रेवल नहीं किया जा सकता है। फ्लाइट में तरल पदार्थ को लेकर भी सख्त नियम हैं, ज्यादातर फ्लाइट में एक लीटर से ज्यादा या एक कंटेनर में 100 मिली से ज्यादा तलर पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं हैं।

जुड़े रहें ➥