नए नाम से लॉन्च होगा BSNL 5G, जोरों पर तैयारी! 4G पर भी बड़ा अपडेट

BSNL

नए नाम से लॉन्च होगा BSNL 5G, जोरों पर तैयारी! 4G पर भी बड़ा अपडेट

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क।।BSNL 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को नए नाम से लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसके लिए अपनी अपकमिंग 5 जी सर्विस के लिए लोगों से नाम सुझाव देने को कहा है। इस बारे में BSNL कॉर्पोरेट के जरिए एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया गया है।

BSNL द्वारा 4G टावर लगाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी एक लाख टावर पहले ही लगा चुकी है। BSNL 5G को लाने से पहले 4G की सेवाओं को बेहतर करना चाहती है। संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने एक लाख टावर लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनी का मकसद अपनी 4G सेवाओं को और बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि सरकारी कंपनी का मकसद अपनी 4G सेवाओं को और बेहतर बनाना है। मंत्री ने बताया कि बीएसएनएल की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए  5G सेवाओं को रोल आउट करने की तैयारी की जा रही है।

ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी की 4G सेवाएं पूरी तरह से स्वदेशी सिस्टम पर बेस्ड हैं। हालांकि और 1 लाख टावरों के लिए अभी कैबिनेट मंजूरी मिलने का इंतेजार है। इस दौरान ही केंद्रीय मंत्री ने यह भी माना है कि बीएसएनएल ने जब स्वदेशी तकनीक को अपनाने का फैसला किया तो कुछ दिक्कतें आईं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उपकरणों में दिक्कत थी, लेकिन अब वो अच्छी तरह से परफॉर्म कर रहे हैं।

याद रहें कि BSNLने मई 2023 में टाटा कंसल्टेंस ग्रुप को 4 जी टावरों के लिए ठेका दिया था। गौरतलब हो कि सरकारी कंपनी बीएसएनएल की 5G लॉन्च की ख़बरें कई महीनों से सामने आ रही हैं। पहली बार ये कि नई सर्विस के नाम के लिए लिए कंपनी ने लोगों से सुझाव मांगे हैं।

 

जुड़े रहें ➥