नौकरी खत्म होने के 36 महीने बाद मिलता रहेगा ब्याज, EPFO मेंबर्स के लिए आई खुशख़बरी

नौकरी खत्म होने के 36 महीने बाद मिलता रहेगा ब्याज, EPFO मेंबर्स के लिए आई खुशख़बरी

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क।। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO) के सदस्यों के लिए बड़ी खुशख़बरी सामने आई है। दरअसल EPFO सदस्यों को अंशदान समाप्ति के बाद 36 महीने तक जमा राशि ब्याज के तौर पर मिलता रहेगा। बिहार में शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद निकासी की ख़बरें हैं पर ईपीएफओ आयुक्त ने 8.25 ब्याज दर के साथ पैसे की सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि राशि निकालने पर पेंशन लाभ से वंचित हो सकते हैं इसलिए जल्दबाजी से बचें। बता दें कि ऐसा देखा जा रहा है कि शिक्षक अपने खाते से निकासी के लिए पूर्ण या आंशिक राशि के लिए दावा कर रहे हैं। इस बाबत ईपीएफओ के बिहार झारखंड अंचल के आयुक्त राजेश्वर राजेश ने बताया कि इन खातों में 8.25 प्रतिशत की दर से चक्रवृद्धि ब्याज दिया जा रहा है।

यह अन्य सभी योजना से अधिक है। ऐसे में राशि निकासी बचना चाहिए क्योंकि पैसा पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी तरह के अफवाह में नहीं रहनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि पूर्ण रूप से राशि निकाली से सदस्यों या उनके परिवार को मिलने वाले पेंशन लाभ से वंचित हो सकते हैं।

कहा कि जब तक पेंशन की राशि नहीं निकाली जाएगी, सदस्य की पेंशन की पात्रता बनी रहेगी। उनकी मृत्यु की स्थिति में आश्रितों को भी पेंशन मिलेगी।बता दें कि यह अन्य सभी योजना से अधिक है। ऐसे में आनन-फानन में राशि निकासी से बचना चाहिए क्योंकि पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। किसी तरह के अफवाह में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि पूर्ण रूप से राशि निकासी से सदस्यों या उनके परिवार को मिलने वाले पेंशन लाभ से वंचित रह सकते हैं।।

 

जुड़े रहें ➥