126 स्पेशल डिश, डायमंड हील्स, संजय और करिश्मा कपूर की शादी में करोड़ों हुए थे खर्च

Karisma Kapoor Wedding

126 स्पेशल डिश, डायमंड हील्स, संजय और करिश्मा कपूर की शादी में करोड़ों हुए थे खर्च

Amit Dev Sharma

Published on:

Karisma Kapoor Wedding: साल 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और संजय कपूर की हुई शानदार शादी की बात फिर की जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों ही हार्टअटैक की वजह से संजय कपूर का निधन हो गया। करिश्मा का वैसे तो संजय कपूर के साथ तलाक हो गया था, लेकिन वह अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार में अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ शामिल हुईं।

करिश्मा और संजय की शाही शादी 
बता दें कि करिश्मा और संजय का तलाक 2016 में हो गया था, लेकिन दोनों की शादी को मशहूर और आलीशान शादियों में गिना जाता है। 29 सितंबर 2003 को हुई उनकी शादी 2000 के दशक की शुरुआत की सबसे शानदार शादी थी। उस वक्त शादी की पार्टी का खर्च 5 से 8 करोड़ था जो आज के हिसाब से 15 से 20 करोड़ बैठेगा। दुल्हन की पोशाक से लेकर फुलों तक ने कपूर खानदान की शाही शादी में चार चंद लगा दिए थे।

करिश्मा ने शादी पर पहनी थी खास ड्रेस
करिश्मा ने अपनी शादी पर आमतौर प्रचलित लाल रंग की ड्रेस नहीं पहनी थी। उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था, जो उस समय की दुल्हनों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प नहीं था उनकी ड्रेस की कीमत 5 से 7 लाख रही होगी, जिसमें जटिल ज़री का काम, सेक्विन और गोटा डिटेल्स थे पेस्टल रंगों और बेहतरीन प्रिंट के कारण यह दुल्हन के फैशन में एक ट्रेंडसेटिंग पल था। करिश्मा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए स्टेटमेंट डायमंड चोकर के ऊपर एक लंबा नेकलेस पहना था।

पंजाबी परंपरा को फॉलो करते हुए उन्होंने ड्रॉप इयररिंग, एक फ्लोरल डिज़ाइन वाला मांग टीका और पारंपरिक गोल्डन कलीरे शामिल थे। बताया जाता है कि उन्होंने हीरे के साथ सोने की हील्स पहनी थी। करिश्मा का दुल्हन लुक ग्लैमर्स था।

126 डिश के साथ शाही दावत
कपूर खानदान की ओर से शादी पर एक शाही दावत दी गई थी, जिसके मेन्यू में मुगलई, थाई, इटैलियन, ओरिएंटल, इंडियन और फ्यूजन सहित 126 अलग-अलग व्यंजन थे। मुंबई के प्रसिद्ध ‘एन’ सैंड होटल के 60 शेफ ने भोजन तैयार किया था। शादी के लिए जो सजावट थी वो भी भव्य थी। आरके कॉटेज को फूलों से सजाया गया था, जो आज के शीश महल जैसा दिखता है। शादी के सजावट का काम दिल्ली और मुंबई की टीमों ने किया था, जिन पर 25 से 30 लाख खर्च हुए थे।

 

 

जुड़े रहें ➥