Toll Tax For Two Wheelers: पिछले दिनों में मीडिया गलियारों में यह ख़बरें चलीं कि अब दो पाहिया वाहनों को भी टोल टैक्स देना होगा। बता दें कि इस बारे में अब केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकार दोपाहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के लिए किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट के जरिए नितिन गड़करी ने कहा कि कुछ मीडिया दोपहिया वाहनों से टोल वसूल के बारे में भ्रामक ख़बरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से छूट जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने मीडिया से ऐसी ख़बरें न फैलाने का आग्राह किया है।
📢 महत्वपूर्ण
कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ…
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 26, 2025
गौरतलब हो कि सोशल मीडिया पर कुछ हैंडल दावा कर रहे थे कि दो पहिया चालकों को टोल टैक्स देना होगा। एक पोस्ट के मुताबिक, ‘दो पहिया पर टोल टैक्स। 15 जुलाई, 2025 से भारत में दो पहिया वाहनों को हाईवे के एंट्री प्वाइंट्स पर टोल फ्री अनुभव का विशेषाधिकार नहीं मिलेगा।’ ये सभी दावे पूरी तरह से झूठे निकले हैं।
प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो ने भी इस तरह की सोशल मीडिया पोस्ट को झूठा करार दिया। एनएचएआई की ओर से इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है। साथ ही साफ किया है कि फिलहाल इस तरह की कोई योजना नहीं है।
पीआईबी ने वायरल खबरों पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक सूत्रों से वेरिफाई करने की सलाह दी है।बता दें कि वर्तमान राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों को टोल शुल्क से छूट दी गई है। यह नीति अपरिवर्तित बनी हुई है।