खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, रिटायरमेंट पर मिलेंगे 2.5 लाख रुपए

खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, रिटायरमेंट पर मिलेंगे 2.5 लाख रुपए

Amit Dev Sharma

Published on:

Odisha: सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कर्मचारियों को बड़ी खुशख़बरी दी है। बता दें कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के अस्थायी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सेवा समाप्ति पर एकमुश्त लाभ को 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए करने का प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सरकार के फैसले के बाद अब यह होगा कि जिस भी अस्थायी कर्मचारी के सेवा समाप्त हो रही है, चाहे वह नियमित पद पर समायोजित न हुआ हो या उसने पांच साल की सेवा पूरी न की हो, उसे अब 2.5 लाख रुपए की एकमुश्त राशि दी जाएगी।

साथ ही बता दें कि जिन कर्मचारियों ने नियमित पद पर पांच साल से अधिक सेवा की है, उन्हें सेवानिवृत्ति के समय न्यूनतम 2.5 लाख रुपए की ग्रेच्युटी राशि मिलेगी। साथ ही सरकार ने यह निर्णय लिया है कि इस एक मुश्त लाभ में हर दो साल में 10 प्रतिशत की वृ्द्धि की जाएगी। इसके लिए विभागों को वित्त विभाग से पूर्व अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

रथयात्रा से एक दिन पहले राज्य सरकार के द्वारा की गई इस घोषणा से राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों अस्थायी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। यह निर्णय कर्मचारियों के कल्याण के प्रति मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बता दें कि रथ यात्रा के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ तीन विशाल रथों पर सवार होकर अपनी मौसी के घर, गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करते हैं।

जुड़े रहें ➥