Pew Report On Religion: दुनिया में कई तरह के धर्म हैं, जिन्हें लोग फॉलो करते हैं। विश्व में ईसाई, मुस्लिम और हिंदू धर्म को मनाने वाले लोग सबसे ज्यादा हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि किस धर्म को लोग सबसे ज्यादा छोड़ रहे हैं। बता दें कि विश्व में जनसंख्या अनुमान के मुताबिक 800 करोड़ है। इस जनसंख्या में इस्लाम और ईसाई धर्म को मनाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनिया में 55 से कम आयु के 10 में से दुनिया में 55 वर्ष से कम आयु के 10 में से 1 वयस्क ने अपने बचपन के धर्म को छोड़ दिया है।
ईसाई धर्म की स्थिति
सर्वे के मुताबिक वैश्विक तौर पर धर्म परिवर्तन के कारण ईसाई धर्म को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। आंकड़ों में पाया गया है कि इस धर्म में पले -बढ़े हर 100 में से 17.1 लोगों ने ईसाई धर्म को छोड़ दिया। वहीं केवल 5.5 लोगों ने ही ईसाई धर्म को अपनाया है। कुल मिलाकर ईसाई धर्म को 11.6 लोगों का नुकसान हुआ है जो इस धर्म के लिए चिंता की बात है।
तेजी से छोड़ रहे हैं बौद्ध धर्म
सर्वे रिपोर्ट के जरिए यह भी खुलासा हुआ है कि ईसाई के अलावा बौद्ध धर्म भी लोग तेजी से छोड़ रहे हैं। हालांकि इन्हें अपनाने वालों की तादाद भी अधिक हैं। 100 बौद्धों में से 22.1 लोग इस धर्म को छोड़ चुके हैं। वह सभी धर्मों में सबसे ज्यादा है। इससे बौद्ध धर्म को 9.8 का नुकसान हुआ है। इस धर्म का अवधारण दर केवल 78 प्रतिशत होने से भी चिंता बढ़ी है। रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि नास्तिक बढ़े हैं-100 में से कुल 24.2 लोग नास्तिक हुए हैं।
हिंदू-मुस्लिम धर्मों के आंकड़े
वहीं ‘प्यू रिसर्च सेंटर’ की रिपोर्ट की माने तो हिंदू-मुस्लिम धर्मों में धर्म परिवर्तन का रेट काफी स्थिर है। वहीं इनमें धर्म छोड़ने और अपनाने वालों की संख्या तकरीबन बराबर ही है। ऐसे में इन धर्मों को कुछ खास नुकसान नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के मानव विकास सूचकांक के मुताबिक जिन देशों का एचडीआई स्कोर 0.8 या उससे ज्यादा है। वहां 18 प्रतिशत लोगों ने अपना धर्म छोड़ा है। इनमें कनाडा, अमेरिका और यूरोपीय देश शामिल हैं।