खेल न्यूज़ डेस्क।। आईपीएल 2025 (IPL 2025) का समापन 3 जून को हो गया, जहां फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को मात देने का काम किया। आरसीबी ने जहां पहली बार खिताब जीता है, जबकि पंजाब किंग्स का खिताब का इंतेजार और बढ़ गया है। लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 सीजन के तहत दमदार प्रदर्शन किया। वैसे हम यहां पंजाब किंग्स के उन खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए ।
श्रेयस अय्यर
आईपीएल 2025 सीजन के तहत श्रेयस अय्यर ने जहां पंजाब किंग्स के लिए शानदार कप्तानी की और तूफानी बल्लेबाजी से भी महफिल लूटी। उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 39 छक्के मारे, जो एक सीजन में किसी भी पंजाब किंग्स खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। पंजाब के लिए छक्के मारने के मामले में अय्यर सबसे आगे हैं।
ग्लेन मैक्सवेल
विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी अपनी मौजूदगी यहां दर्ज कराते हैं। उन्होंने आईपीएल 2014 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 36 छक्के मारने का कारनामा किया था और उनका यह रिकॉर्ड ही अब श्रेयस अय्यर ने तोड़ा है।
क्रिस गेल
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी पंजाब के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल 2019 में उन्होंने इस टीम के लिए छक्कों की बरसात की थी। उन्होंने 34 छक्के जड़े थे।
लियाम लिविंगस्टोन
घातक ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने आईपीएल 2022 सीजन में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 34 छक्के ठोके थे।
केएल राहुल
धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए 2018 आईपीेल सीजन में खेलते हुए सबसे ज्यादा 32 छक्के जड़े थे। अय्यर ने अब इन सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।