नई 2025 महिंद्रा बोलेरो आई धमाकेदार बदलावों के साथ, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक

Mahindra Bolero

नई 2025 महिंद्रा बोलेरो आई धमाकेदार बदलावों के साथ, जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क।। महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) गांव से लेकर शहर तक प्रसिद्ध है। यह ऐसी SUV गाड़ी है, जिसमें पूरी फैमिली बैठकर कहीं भी जा सकती है। महिंद्रा बोलेरो की लोक्रपियता लगातार बढ़ी है और इस वजह से ही इसके लगातार नए-नए मॉडल अब तक लॉन्च किए गए हैं महिंद्रा बोलेरो 2025 के मॉडल को लेकर चर्चा भी चल रही है, जो काफी ज्यादा आकर्षक होगा।

नई महिंद्रा बोलेरो 2025
नई महिंद्रा बोलेरो में नया बॉडी ग्राफिक्स, बड़ी ग्रिल और एलईडी डीआरएलस वाला हेडलैंप इसे शहरी और ग्रामीण दोनों के लिए परफेक्ट बनाता है। इसकी ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस इसे उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी चलाने के लिए योग्य बनाती है।

शानदार फीचर्स
साथ ही इस SUV का बॉडी स्ट्रक्चर अब हाई टेंशन स्टील से तैयार किया गया है, जिससे यह काफी सुरक्षित हो गई। महिंद्रा बोलेरो पूरी फैमिली को बिठाने के लिए परफेक्ट है। पीछे की सीटें फोल्ड होने की वजह से जब जरूरत हो तब बूट स्पेस भी बढ़ाया जा सकता है। सीटें आरामदायक और फैब्रिक से बनी हैं। इसके लेगरूम और हेड रूम दोनों बढ़िया है। साथ ही पीछे सभी सीटों के लिए एसी वेंट्स दिए गए हैं। बोलेरो 2025 में तकनीक को अहमियत भी दी गई है। इसमें एयूबी चार्जिंग स्लॉट, म्यूजिक सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी सेफ्टी सुविधाएं भी इसमें मौजूद हैं।

माइलेज और कीमत
इंजन माइलेज और परफॉर्मेंस की बात करें तो 1.5 लीटर mHawk डीजल इंजन दिया गया है, जो करीब 75bhp की पावर और 210Nm टॉर्क देता है। गियरबॉक्स मैनुअल है और बेहद स्मूद काम करता है। माइलेज की बात रें तो बोलेरो 16 से 17 किलोमीटर प्रति लीटर तक देती है, जो एक 7-सीटर एसयूवी के हिसाब से अच्छा है। कीमत और बजट की बात करें तो महिंद्र बोलेरा 2025 की शुरुआती कीमत 9 लाख से शुरू होती है। यह कीमत ऐसे समय में और भी खास हो जाती है, जब दूसरी 7 सीटर एसयूवीएस की कीमतें 13 लाख रुपए से ऊपर जा चुकी हैं। सर्विसिंग और मेंटनेंस में भी यह गाड़ी सस्ती है और इसके पार्ट्स हर छोटे शहर में भी आसानी से मिल जाते हैं।

जुड़े रहें ➥