न्यूज़ डेस्क।। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां हाल ही में सोने की कीमतें (Gold Prices )गिरती हुई जा रही थीं, वहीं अब एक बार फिर सोने का भाव बढ़ गया है। देशभर में शनिवार को मुस्लिमों का त्यौहार ईद-उल -अजहा यानि बकरीद मनाया गया। इस वजह से अधिकांश चीजें बंद रहीं।
अब इसी बीच सोने -चांदी के बाजारों में हलचल तेज हो रही है, जहां राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 730 रुपए की गिरावट दिखी है। दूसरी ओर चांदी रिकॉर्डतोड़ 4,190 रुपए की तेजी के साथ नजर आई । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को भारतीय बाजार के मुताबिक बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस तरह रहे हैं।
क्या है सोने का ताजा भाव
सोने का भाव 88, 981 रुपए प्रति 10 ग्राम और बीते दिन 89,500 रुपए प्रति 10 ग्राम यह 22 कैरेट सोने की कीमते हैं। वहीं भोपाल बाजार में 24 कैरेट सोने कीमत की बात करें तो 97,070 रुपए प्रति 10 ग्राम और बीते दिन 97,800 रुपए प्रति 100 ग्राम रहा था।
वहीं अगर चांदी भाव की बात करें तो आज 1,05,820 रुपए प्रति किलो और बीते दिन 1,02,630 रुपए प्रति किलो था। भारत में सोने की खरीददार काफी ज्यादा होती है। विशेषतौर से शुभ कामों से लेकर शादी के लिए। लेकिन सोने को खरीदते वक्त सावधानी रखनी चाहिए। सोने के गहने भी हॉलमार्क देखकर ही खरीदने चाहिए। भारत में ब्योरे ऑफ स्टैंडर्स हॉलमार्क का निर्धारण करता है।