Mukesh Ambani को लगा झटका, रिलायंस इंडस्ट्री को हुआ 408000000000 का नुकसान

mukesh-ambani

Mukesh Ambani को लगा झटका, रिलायंस इंडस्ट्री को हुआ 408000000000 का नुकसान

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani )के लिए बुरी ख़बर सामने आई है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को बड़ा नुकसान हुआ है। सामने आई जानकारी की माने तो रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के बाजार मूल्यांकन में पिछले सप्ताह गिरावट देखी गई है और उसे 40,800.4 करोड़ का नुकसान हुआ ।

बता दें कि 23 मई तक रिलायंस कंपनी का बाजार पूंजीकरण 19,30,339.56 करोड़ रुपए था। शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस का शेयर मूल्य 1,426 रुपए पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह शीर्ष 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में छह संयुक्त बाजार मूल्यांकन 78,166.08 करोड़ रुपए घट गया, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

कंपनियों के घाटे में जाने की वजह शेयर बाजार में गिरावट है। पिछले सप्ताह बीएसई बेंचमार्क में 609.51 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी में 166.65 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट आई। रिलयांस इंडस्ट्री के अलावा टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टैट बैंक, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर जहां पिछड़ गए, वहीं एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और आईटीसी टॉप 10 लाभ में रहे।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के मूल्यांकन में 17,719,54 करोड़ से घटकर 12,71 लाख करोड़ की गिरावट रही। इंफोसिस के मुल्यांकन गिरावट में 10,488.58 करोड़ से घटकर 6.49 लाख करोड़ रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर के मूल्यांकन में गिरावट 5,462 करोड़ से घटकर 5.53 लाख करोड़ रही। आईसीआईसी बैंक के मूल्यांकन में गिरावट 2,454.31 करोड़ से घटकर 10.33 लाख करोड़ रही। एसबीआई के मुल्यांकन में गिरावट 1,249.45 करोड़ से घटकर 7.05 लाख करोड़ रही।

जिन कंपनियों के मूल्यांकन में बढ़त रही, उनमें एयरटेल की 10,121.24 करोड़ बढ़कर 10,44 लाख करोड़। बजाज फाइनिंस के मूल्यांकन में बढ़त 4,548.87 करोड़ से बढ़कर 5.74 लाख करोड़। आईटीसी का 875 करोड़ से बढ़कर 5.45 लाख करोड़, एचटीएफसी बैंक के मूल्यांकन में 399.93 करोड़ से बढ़कर 14.80 लाख करोड़ की बढ़त रही।

 

जुड़े रहें ➥