Educational Boards: भारत में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) या स्टेट बोर्ड के रूप में शिक्षा बोर्ड हैं, जहां से आपके बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं। लेकिन अक्सर माता -पिता के जे़हन में बोर्ड का चयन करने की चुनौती होती है। हम यहां तीनों शिक्षा बोर्डों को लेकर बात कर रहे हैं और समझने की कोशिश करेंगे कि कौन सा शिक्षा बोर्ड बेहतर है ?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
सबसे पहले CBSE की बात करें तो यह भारत का सबसे लोकप्रिय बोर्ड है, जो संरचित और परीक्षा-उन्मूख पाठ्यक्रम के लिए जाना जाता है। बता दें कि यह गणित, विज्ञान और सामाजिक जैसे मुख्य विषयों पर केंद्रित है और JEE, NEET, और CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयुक्त है। CBSE बोर्ड प्रमुख रूप से इंजाीनियरंग, मेडिकल या सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने वालों के लिए उपयुक्त है।
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE)
ICSE बोर्ड भी सीबीएसआई की तरह ही अच्छा है। यह बोर्ड एक व्यापक और गहन पाठ्याक्रम प्रदान करता है, जिसमें भाषा, साहित्य और रचनात्मक पर जोर दिया जाता है। बता दें कि ICSE बोर्ड जिज्ञासु, अभिव्यक्तिपूर्ण और भाषा में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए उपयुक्त है। ICSE छात्रों को कानून, पत्रकारिता, डिजाइन और मानविकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तैयार करता है।
स्टेट बोर्ड
स्टेट बोर्ड क्षेत्रीय भाषा, संस्कृति और सामाजिक संदर्भ को ध्यान रखकर डिजाइन किए गए हैं। लेकिन इन बोर्डों को कम आंका जाता है, यह लचीलापन, विनम्रता और सामुदायिक मूल्यों को बढ़ाव देता है, सही अवसरों के साथ, स्टेट बोर्ड के छात्र नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।