न्यूज डेस्क।। आरबीआई (RBI) ने फरवरी 2025 के बाद से अब तक तीन मौद्रिक नीती समीक्षा में रेपो रेट दर में कुल 100 आधार अंकों की कटौती की है। पहले जहां फरवरी और अप्रैल में 25-25 बीपीएस की कटौती हुई , वहीं फिर हाल ही में जून में 50 बीपीएस की कटौती की गई । इससे कहीं ना कहीं लोन उधारकर्ताओं को राहत मिली।
लेकिन इससे फिक्सिड डिपॉजिटकर्ताओं को नुकसान हुआ क्योंकि बैंकों और गैर-बैंकिंग ऋणदाताओं ने फरवरी 2025 से अब तक कई बार अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों (FD Interest Rates) में कटौती की है।वैसे इस गिरावट के बीच कुछ छोटे वित्त बैंक हैं जो अभी 9 प्रतिशत तक की आकर्षक ब्याज दरें दे रहे हैं। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए । बता दें कि छोटे वित्त बैंकों में एफडी पर उच्च ब्याज आकर्षक है, लेकिन इनमें निवेश करते समय बैंक की क्रेडिट रेटिंग, पूंजी की स्थिति और RBI की निगरानी जैसी बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
अच्छी बात यह है कि प्रत्येक जमाकर्ता को आरबीआई की सहायक कंपनी डीआईसीजीसी के माध्यम से सभी अनुसूचित बैंकों में जमा राशि अधिकमत 5 लाख तक बीमा कवर मिलता है।इसमें एफडी, बचत खाता, चालू खाता और आरडी शामिल हैं।
हम यहां सक्षिंप्त में 10 प्रमुख लघु वित्त बैंकों की ब्याज दरें बता रहे हैं जो एफडी के लिए हैं।
- स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक
- यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
- सूर्योदय लघु वित्त बैंक
- शिवालिक लघु वित्त बैंक
- उत्कर्ष लघु वित्त बैंक
- जन लघु वित्त बैंक
- उज्जीवन लघु वित्त बैंक
- इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
- एसबीएम बैंक
- डीसीबी बैंक
बैंक | अधिकतम ब्याज दर | 1 साल | 3 साल | 5 साल | वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज |
---|---|---|---|---|---|
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक | 9.00% | 7.00% | 8.75% | 8.00% | 0.50% |
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.60% | 7.25% | 8.15% | 8.15% | 0.50% |
सूर्योदय लघु वित्त बैंक | 8.40% | 7.90% | 8.40% | 8.00% | 0.40% |
शिवालिक लघु वित्त बैंक | 8.30% | 6.00% | 7.50% | 6.50% | 0.50% |
उत्कर्ष लघु वित्त बैंक | 8.25% | 6.25% | 8.25% | 7.75% | 0.50% |
जन लघु वित्त बैंक | 8.20% | 7.50% | 8.05% | 8.20% | 0.50% |
उज्जीवन लघु वित्त बैंक | 8.05% | 7.90% | 7.90% | 7.20% | 0.50% |
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.05% | 7.90% | 7.90% | 7.25% | 0.50%-0.60% |
एसबीएम बैंक | 8.05% | 7.50% | 7.30% | 7.75% | 0.50% |
डीसीबी बैंक | 7.75% | 7.10% | 7.25% | 7.25% | 0.50% |