न्यूज़ डेस्क।। अहमदाबाद में बीते दिन एयर इंडिया का विमान हादसा हो गया है, जिसमें 250 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। मरने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ( Vijay Rupani) का भी नाम रहा है। इस हादसे के बाद विजय रूपाणी को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है।
दरअसल उनके लिए 1206 नंबर सौभाग्य का प्रतीक था जो सालों से उनका मूल साथी रहा है। वह इस पर गहरी आस्था रखते थे। उनके सभी वाहनों स्कूटर और कार की राजिस्ट्रेशन प्लेट पर 1206 लिखा होता था। दोस्तों का कहना है कि यह हमेशा से ही उनका लकी चार्म रहा है। लेकिन अब इसने एक क्रूर मोड़ दिया। 12 जून -12/06 वहीं नंबर जिस दिन विमान हादसे में उनका निधन हो गया।
विजय रूपणी गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थे जो अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जो अब पंजाब के पार्टी प्रभारी हैं ने 19 जून को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के कारण 5 जून से 12 जून तक ब्रिटेन की अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी।
जाखड़ ने साथ ही बताया कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। नियति और भाग्य ने ऐसा ही खेल दिखाया कि वह मुसीबत में फंस गए। उन्हें 5 जून को अपनी पत्नी के साथ जाना था, लेकिन लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए प्रचार करने के लिए उन्होंने अपना दौरा पुनर्निर्धारित कर दिया। बता दें कि अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 365 लोगों के शव मिले हैं। इनमें से 241 मतृक पाए गए हैं। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज पर गिरा, वहां मौजूद छात्रों की भी जान जाने की ख़बर है।