News Desk: भारतीय बाजार में नकली नोटों की भरमार है और यह सब खुलासा हाल ही के रिपोर्टों में हुआ है। लेकिन RBI नकली नोटों को पकड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वार्षिक रिपोर्ट की माने तो 2024-25 में 500 रुपए के 1,17,22 नकली नोट पकड़े गए, जबकि 2023-24 में यह संख्या 85,711 थी।
2024-25 में 200 रुपए के 32,660 नकली नोट पकड़े गए, जबकि 2023 में 24 में यह संख्या 28672 रही। आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार 200 रुपए और 500 रुपए के मूल्यवर्ग में पकड़े गए नकली नोटों की संख्या में 2024-25 में क्रमश: 13.9 प्रतिशत और 37.3 प्रतिशत की वृद्धि होगी। हालांकि 10 रुपए, 20 रुपए, 500 रुपए , 100 रुपए और 200 रुपए के मूल्यवर्ग में पकड़े गए नकली नोटों में 2024-25 के दौरान कमी आएगी। 2024-25 में कुल 2,17,396 नकली नोटों में से लगभग 4.7% आरबीआई में पकड़े गए, जबकि 95.3% अन्य बैंकों में पकड़े गए।
500 के असली नोट को ऐसे पहचानें
500 के असली नोट की पहचान के लिए कई विशेषताओं पर ध्यान दिया जा सकता है। जैसे नोट को उजाले में करने पर ‘500’ अंक वाला पारदर्शी रजिस्टर स्पष्ट दिखाई देता है। साथ ही नोट पर देवनागरी में ‘500’ अंक लिखा होता है, और मध्य में महात्मा गांधी का चित्र होता है। इसके अलावा नोट पर छोटे अक्षरों में ‘भारत’ और ‘India’ लिखे होते हैं।
रंग बदलने वाला सुरक्षा धागा, जिस पर ‘भारत’ और ‘RBI’ लिखा होता है, नोट को झुकाने पर हरे से नीले रंग में बदलता है। नोट में महात्मा गांधी के चित्र के दाईं ओर गवर्नर के हस्ताक्षर, गारंटी क्लॉज और RBI का प्रतीक भी मौजूद है। नोट को जब उजाले में करते हैं तो महात्मा गांधी का चित्र और ‘500’ का इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क में दिखाई देता है और यह सबसे बड़ी असली नोट की पहचान होती है। इसके अलावा भी आप नोट के पिछले हिस्से पर छपाई का वर्ष, स्वच्छ भारत लोगो, भाषा पैनल, लाल किले की आकृति, और देवनागरी में ‘500’ लिखा जरूर देखें है। अगर असली नोट होगा तो इसकी बनावट चिकनी और मजबूत होगी है, जबकि नकली नोट में रंग, छपाई, या बनावट में अच्छा नहीं होगा। वजन में भी थोड़ा अलग नजर आएगा।।
200 के असली नोट को ऐसे पहचानें
500 की तरह ही 200 के असली नोट को भी पहचाना जा सकता है। 200 के नोट में भी 500 के तरह ही उजाले में करने पर 200′ अंक वाला पारदर्शी रजिस्टर दिखता है। इस नोट पर भी ‘200’ अंक लिखा होता है और बीच में महात्म गांधी का चित्र होता है। इस नोट पर भी आपको छोटे अक्षरों में ‘भारत’ और ‘India’ लिखा हुआ दिखना चाहिए। 200 के असली नोट की पहचान भी 500 के नोट की तरह ही की जा सकती है। जिस तरह से हमने 500 के नोट के पहचान के तरीके बताएं, वैसे ही 200 के नोट पर भी लागू होते हैं।