चीन के कर्ज के जाल में फंसे हैं ये 10 देश! लिस्ट में भारत के तीन पड़ोसी भी शामिल

चीन के कर्ज के जाल में फंसे हैं ये 10 देश! लिस्ट में भारत के तीन पड़ोसी भी शामिल

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क।। चीन ( China ) दुनिया की बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है जो अमेरिका जैसे देश को टक्कर दे रहा है। लेकिन इन सब के बीच ही चीन ऋण जाल (China Debt Trap) भी बिछा रहा है, जिसकी चपेट में भारत के कई पडो़सी देश आ चुके हैं।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने नेतृत्व में कई विकासशील देशों को आकर्षक लेकिन अनुत्पादक ऋण ही दिए हैं। यही नहीं बाद में ये ऋण उन देशों के लिए आर्थिक संकट बन गए और इसका जीता जागता उदाहरण पाकिस्तान ही है। पाकिस्तान चीन के भारी कर्ज के तले दबा हुआ और उस पर भारी आर्थिक संकट है। आईएमएफ के आंकड़ों की माने तो पाकिस्तान के कुल विदेशी ऋण में 23 प्रतिशत चीन से लिया गया है। यह ऋण पाकिस्तान पर दबाव तो बढ़ा ही रहा है, साथ ही उसकी संप्रभुता पर भी खतरा है।

मालदीव हिंद महासागर का छोटा सा देश जो चीन के ऋण जाल का शिकार है। चीन से मालदीव ने काफी ऋण लिया, जिससे उसके भारत से भी संबंध खराब हुए हैं। लाओस, पूर्व एशिया के एक ऐसा देश है जो चीन के ऋणों में फंसा हुआ है। इस देश की जीडीपी का बड़ा हिस्सा चीन के ऋणों से प्रभावित है। एक नाम मंगोलिया का जो खनिज संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन चीनी ऋणों पर अत्य़धिक निर्भर है। जिबूती और अंगलो जैसे अफ्रीकी देशों ने बंदरगाहों और तेल उद्योग के लिए ऋण लिए जो अब उनके लिए आर्थिक जाल बन चुके हैं। श्रीलंका भी चीन के ऋण जाल में फंसा और उसे हम्बनटोटा बंदरगाह गंवाना पड़ा ।

श्रीलंका को यह बंदरगाह ऋण चुकाने में असमर्थता के कारण इसे 99 साल के लिए चीन को सौंपना पड़ा है।वित्तीय वर्ष 2024-25 की सर्वेक्षण रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि ये देश कैसे चीन के जाल में फंसे हुए हैं। चीन के ऋण जाल से भारत की चिंता भी बढ़ती है। बता दें कि भारत के चीन से संबंध अच्छे नहीं है और उसके पड़ोसी देश चीन के चुंगल में फंसे हुए हैं।

जुड़े रहें ➥