न्यूज़ डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव से पूरी दुनिया में चिंता है। ईरान और इजरायल के बीच भीषण युद्ध (Israel Iran Conflict) चल रहा है। अब दोनों देशों की ओर से मिसाइलें दागी जाने लगी हैं। इस का युद्ध पूरी दुनिया पर प्रभाव पड़ रहा है। कई देशों की अर्थव्यवस्था को इस युद्ध से नुकसान हुआ है। वैसे भारत को भी इस युद्ध से नुकसान हो रहा है।
भारत के ईरान और इजरायल दोनों से ही अच्छे संबंध हैं। वैसे हम यहां गौर कर रहे हैं कि इजरायल और ईरान में से किस देश की मुद्रा की वैल्यू भारत से ज्यादा है। सबसे पहले बात इजरायल की करते हैं तो यह देश क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 153वां सबसे बड़ा देश है। इजरायल मुख्य तौर पर हथियार, टेक्नोलॉजी और मशीनरी को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करता है। वहीं इजरायल की करेंसी शकेल है।
अगर कोई व्यक्ति इजरालय में एक दिन में 100 शेकेल कमाता है तो भारत के 2488.66 रुपए की बराबर होती है। ऐसे में 1 शेकेल की कीमत भारत में 24.89 रुपए है। यही वजह है कि भारत में बड़ी संख्या में लोग इजरायल जाते हैं। एक तरह से भारत की मुद्रा से ज्यादा इजरायल की करेंसी की वैल्यू है। वहीं ईरान से तुलना करें तो भारत की करेंसी मजबूत नजर आती है। ईरान क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 17 वां सबसे बड़ा देश है। ईरान मुख्य रूप से क्रूड ऑयल से कमाई करता है।
इसके साथ ही ईरान बासमती चावल, फ्रेश फ्रूट्स, चाय पत्ति, दालें, मसाले और चीनी भी एकस्पोर्ट करता है। अगर ईरान के 100 रियाल को भारतीय करेंसी में कन्वर्ट किया जाए तो वह 1 रुपए के बराबर नहीं होते हैं। 100 ईरानी रियाल की भारत में कीमत 0.21 रुपए कीमत है। यही वजह है कि भारत से कई बच्चे ईरान पढ़ाई के लिए जाते हैं।