अमेरिका -चीन के झगड़े के बीच भारत के हाथ लगा जैकपॉट, पाकिस्तान भी हुआ हैरान

India-China-US

अमेरिका -चीन के झगड़े के बीच भारत के हाथ लगा जैकपॉट, पाकिस्तान भी हुआ हैरान

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज डेस्क।। पिछले दिनों ही अमेरिका और चीन में व्यापार युद्ध की शुरुआत हुई थी। दोनों देशों के बीच टैरिफ वॉर छिड़ गई थी। अमेरिका और चीन के बीच हुए इस झगड़े का भारत ने फायदा उठाने काम किया है। भारत के निर्यात उद्योग ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। भारत ने अमेरिका को निर्यात के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।

अमेरिका और चीन के बीच हुई टैरिफ वॉर ने भारत को एक अच्छा मौका दिया। अब मई 2025 में भारत का निर्यात 2.8 प्रतिशत बढ़कर 71.1 बिलियन डॉलर पहुंच गया। इस वृद्धि ने व्यापार घाटे को कम करने में मदद की। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक मई में भारत का कुल निर्यात 71.12 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल मई में 69.20 बिलियन डॉलर की तुलना में 2.77 प्रतिशत अधिक है।

व्यापार घाटा भी घटकर 6.62 बिलियन डॉलर रह गया जो एक साल पहले 9.35 बिलियन डॉलर था। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो मई 2025 में अमेरिका को चीन के निर्यात में 34.5 प्रतिशत की गिरावट आई , जबकि अमेरिका को भारत के निर्यात में 17.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि वैश्विक स्तर पर चीन के कुल निर्यात में वृद्धि देखी गई जो 4.6 प्रतिशत बढ़कर 316.2 बिलियन डॉलर हो गया। चीन और भी कई देशों को निर्यात करता है और इसलिए उसका कुल निर्यात ज्यादा है।

इस व्यापार युद्ध से भारत को लाभ हुआ है, जहां अमेरिका को निर्यात 17.3 प्रतिशत बढ़कर 8.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जिसमें मुख्य रूप से स्मार्टफोन निर्यात शामिल है। वहीं पाकिस्तान के निर्यात की बात करें तो भारत से काफी कम है। वित्त वर्ष 2024-25 में पाकिस्तान का निर्यात 24 अरब डॉलर था।वहीं भारत के आयात की बात करें तो उसमें गिरावट आई है। भारत कुल आयात मामूली रूप से घटाकर 60.6 बिलियन डॉलर डॉलर रह गया।

जुड़े रहें ➥