Foxconn : कई सारी ऐसी कंपनियां हैं, जो अब चीन को छोड़कर भारत में निवेश कर रही हैं। आईफोन के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी भी भारत में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है। बता दें कि विश्व की सबसे बड़ी इलेक्ट्रोनिक्स बनानी वाली कंपनी Foxconn ने भारत और अमेरिका में 2.2 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश करने का कदम उठाया है। ताइवान की यह कंपनी भारत में बड़ी फैक्ट्री लगाएगी, जहां आईफोन और उसके पार्ट्स बनाए जाएंगे।
भारत में होगा 1.49 अरब डॉलर का निवेश
ख़बरों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव की वजह से फॉक्सकॉन अब धीरे-धीरे चीन से अपनी फैक्ट्रियों को बाहर शिफ्ट कर रही है और भारत को अपनी मैन्यूफैक्चरिंग का नया ठिकाना बनाने पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फॉक्सकॉन को ताइवान सरकार के इकनॉमिक अफेयर्स मंत्रालय से दो बड़े निवेश करने की मंजूरी मिल गई है। इनमें से एक निवेश करीब 1.49 अरब डॉलर का है जो फॉक्सकॉन की सिंगापुर वाली यूनिट के जरिए भारत में लगाया जाएगा।
ये पैसा फॉक्सकॉन की भारतीय कंपनी यूझान टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में लगाया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि फॉक्सकॉन पहले से ही भारत में आईफोन असेंबल कर रही है, लेकिन अब वो यहां आईफोन के जरूर पार्ट्स भी बनाने की तैयारी कर रही है। मई में कंपनी ने चेन्नई के पास 1.5 डॉलर खर्च करके एक नया पार्ट्स बनाने वाला प्लांट खोलने का ऐलान किया था।
भारत बनेगा मैन्यूफैक्चरिंग हब
यह पूरा निवेश भारत को दुनिया का एक बड़ा मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फॉक्शन अमेरिका में भी नई शुरुआत करेगी। कंपनी को ताइवान की सरकार से 37.5 करोड़ डॉलर निवेश की मंजूरी मिल गई है। इस पैसे से अमेरिका में एक नई कंपनी बनाई जाएगी जो डेटा सेंटर के मॉड्यूल्स को सुरक्षित रखने और सर्वर असेंबल करने पर काम करेगी। फॉक्सकॉन का दुनियाभर में नेटवर्क बढ़ रहा है और उसके पास दुनिया भर के 24 देशों में कुल 223 प्लाटंस हैं, इनमें अमेरिका में 54और 12-12 भारत और यूरोप में हैं। भारत के अलावा फॉक्सकॉन अब मेक्सिको, वियतनाम और यूरोप में भी अपनी प्लाटंस बढ़ा रही है।