कंधों पर 76,000,000,000,000 रुपया के कर्ज! बर्बाद होने की कगार पर पाकिस्तान

PAK

कंधों पर 76,000,000,000,000 रुपया के कर्ज! बर्बाद होने की कगार पर पाकिस्तान

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क।। पिछले कुछ दिनों में भारत और पाकिस्तान के संबंध अब तक की सबसे खराब स्थिति में पहुंचे हैं। भारत ने जब ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया तो दोनों मुल्क युद्ध के मुहाने पर आ गए थे। हाल ही के समय में इन घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान, भारत को लगातार गीदड़भभकी देता रहा है। लेकिन अब पाकिस्तान (Pakistan) की असल में स्थिति क्या उसकी पूरी पोल खुल गई। दरअसल भारत को युद्ध जैसी धमकी देने वाले पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बहुत ही नाजुक है। पड़ोसी मुल्क पर ऋण का महासंकट है, जो अब उसके वजूद पर सवाल खड़े कर रहा है। ऐसा मालूम होता है कि पाकिस्तान कर्ज में डूबकर ही समाप्त हो जाएगा।

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पाकिस्तानी आर्थिक समीक्षा की रिपोर्ट कंगालें तो पाकिस्तान के लिए झटका बनकर आई है। इसमें बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में पाकिस्तान का कर्ज बढ़कर 76007000000000 (76,007 ) पाकिस्तान रुपए हो गया है। कर्ज के इस पहाड़ की वजह से अर्थव्यस्था की दर भी 2.07 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

गौर करें तो पत्येक पाकिस्तानी नागरिक पर औसत 277,462 रुपए का ऋण है। आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार इस ऋण में 51,518 अरब रुपए का घरेलू ऋण और 24,489 अरब रुपए का विदेशी ऋण शामिल है। पाकिस्तान में आए इस आर्थिक संकट के कई कारण है, जिनमें आईएमएफ (IMF) और अन्य देशों से बेलआउट पैकेज लेना।

हाल ही में पाकिस्तान को आईएमएफ से 7 अरब डॉलर के ऋण पैकेज के तहत 1 अरब डॉलर की किश्त दी गई। यही नहीं पाकिस्तान ने चीन से भी ऋण लिया हुआ है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने 2025 के लिए 2.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का दावा किया है, लेकिन अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि अनियंत्रित उधार और सैन्य खर्च में वृद्धि आर्थिक सुधारों को पटरी से उतार सकती है।

जुड़े रहें ➥