न्यूज़ डेस्क।। दुनिया भर में कई जगह अपने रहस्य की वजह से चर्चाओं में रहती है। ऐसा ही एक शहर है, जिसे भूतिया शहर कहा जाता है। बता दें कि यह शहर करीब 50 साल से वीरान पड़ा है। बता दें कि यह भूतिया शहर यूरोपीय देश साइप्रस का वरोशा(Cyprus Varosha City) है। पहले कभी इस शहर में लोग रहते थे, लेकिन अब सब घर छोड़कर भाग चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबकि इस शहर में एक जमाने में 40 हजार से ज्यादा लोग रहते थे। यहां पर होटल, रेस्टोरेंट, बीच, अस्पताल, स्कूल, मार्केट , रोड सबकुछ हुआ करते थे, जुलाई 1974 में तुर्की सेना ने साइप्रस के इस शहर पर हमला कर दिया था। ग्रीस में राष्ट्रवादियों के तख्तापलट का समर्थन करने के लिए तुर्की की सरकार साइप्रस से काफी ज्यादा नाराज थी। ऐसे में साइप्रस से बदला लेने के लिए वरोशा पर उसने अटैक कर दिया ।
तुर्की की सेना ने साइप्रस के नागरिक ठिकानों को पूरी तह से बर्बाद कर दिया। तुर्की के हाथों मरने के डर की वजह से 40 हजार लोगों रातोंरात पूरा शहर खाली कर दिया। लोगों के शहर छोड़ने के पीछे एक अफवाह ने भी बड़ा हाथ निभाया।
बता दें कि अफवाह फैली की वरोशा में एक भूत है जो एक-एक करके लोगों को मार रहा है। यहां से भागे लोग आसपास के कस्बों और शहरों में सुरक्षा की तलाश में थे, उम्मीद करते थे कि संघर्ष जल्द ही खत्म हो जाएगा लेकिन फिर वो वापस नहीं लौट सके।1974 में तुर्की के आक्र्मण के बाद साइप्रस दो अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित हो गया यानि दक्षिणी भाग ग्रीक साइप्रस बन गया और उत्तरीभाग तुर्की के नियंत्रण में आ गया, जिसे अब तुर्की साइप्रस के रूप में जाना जाता है। वरोशा, तुर्की-नियंत्रित क्षेत्र में स्थित है और तुर्की सेना के नियंत्रण में है।