न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री मैन (Mystery Man ) की चर्चा तेजी से हो रही है, जिसने 200 करोड़ का जेट खरीदा है और साथ ही मुकेश अंबानी के पंडित से उसने अपने इस जेट की पूजा कराई है। सोशल मीडिया पर गल्फस्ट्रीम G280 प्राइवेट जेट की पारंपरिक पूजा का वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेंगलुरु एयरपोर्ट का है। वैसे जेट खरीदने वाला यह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि एम्बेसी ग्रुप के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जितेंद्र विरवानी हैं।
वायरल वीडियो में प्रसिद्ध पंडित चंद्रशेखर शर्मा को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पूजा करते हुए देखा गया। पंडित शर्मा ने ही मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी कराई थी। वीडियो में वह मंत्रोच्चर करते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने विमान की नोज पर स्वास्तिक चिन्ह बनाते हुए भी देखा जा सकता है। विमान के अंदर उन्होंने भगवान गणेश, देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती की मूर्तियों की पूजा की और सुरक्षित यात्रा व स्मृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
View this post on Instagram
गल्फस्ट्रीम G280 जेट
गल्फस्ट्रीम G280 की बात करें तो एक हाई-क्लास प्राइवेट जेट है, जिसमें 10 लोगों के बैठने की क्षमता और 6,667 किलोमीटर की रेंज है। इसके दो हनी वेल HTF7250G टर्बोफैन इंजन, प्रत्येक 33 किलोन्यूटन थ्रस्ट के साथ है। रफ्तार की बात करें तो इस जेट की 900 किलोमीटर घंटा की रफ्तार से उड़ाने की क्षमता है।
कौन हैं जितेंद्र (जीतू )विरवानी
जितेंद्र विरवानी भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र का एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने 1993 में अपने पिता से एम्बेसी ग्रुप की कमान संभाली थी और उनकी कंपनी आज ऊंचाईयों पर है। उनके नेतृत्व में ही एम्बेसी ने 62 मिलियन वर्ग फीट से अधिक के कमर्शियल, रेजिटेंशियल और रिटेल स्पेस विकसित किए हैं। रियल एस्टेट के अलावा विरवानी ने अन्य क्षेत्रों में भी कदम रखा है। एम्बेसी ग्रुप के पास वीवर्क इंडिया में 73 प्रतिशत हिस्सेदारी हैं, जहां जितेंद्र विरवानी नॉन एग्जूक्यूटिव चेयरमैन हैं। यही नहीं उनकी कंपनी शिक्षा के क्षेत्र स्क्रीय हुई है, जहां बेंगलुरु में एम्बेसी एकेडमी और एक स्मार्ट K-12 स्कूल शुरू किया। उनका कारोबार काफी फैला हुआ है।