अब मृतक PF खाताधारक के परिवार को तेजी से मिलेगा पैसा, EPFO ​​ने लॉन्च किया नया पोर्टल

अब मृतक PF खाताधारक के परिवार को तेजी से मिलेगा पैसा, EPFO ​​ने लॉन्च किया नया पोर्टल

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क।। कर्मचारी भविष्य निधी संगठन ( EPFO )ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी सेवाओं को और बेहतर करने के लिए तत्पर पोर्टल 2.0 लॉन्च किया है। बता दें कि यह पोर्टल प्रमुख रूप से उन कर्मचारी परिवारों के लिए तैयार किया गया है, जिनकी अचानक मृत्यु हो जाती है। तत्पर पोर्टल 2.0 ( EPFO Tatpar Portal 2.0)जो लॉन्च हुआ है, वो tatpar.org.in का अपडेटेड संस्करण है।

मृत कर्मचारी के परिवार को देता है फायदा
इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यही रहने वाला है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत वित्तीय सहायता प्रदान की जाए ताकि उन्हें पीएफ, पेंशन और बीमा लाभ आसानी से और बिना देरी के प्राप्त हो सकें। आपको बता दें कि तत्पर पोर्टल 2.0 की कार्यप्रणाली काफी सरल और प्रभावी है। इसमें मृतक कर्मचारी के परिवार के सदस्य या नियोक्ता पोर्टल पर कर्मचारी की मृत्यु से संबंधित जानकारी दर्ज करा सकते हैं। सूचना प्राप्त होते ही ईपीएफओ का क्षेत्रीय कार्यालय परिवार से तुरंत संपर्क करता है। इसके बाद पोर्टल के माध्यम से पीएफ, पेंशन और बीमा लाभ तत्काल वितरित किए जाते हैं।जिससे परिवार को किसी भी प्रकार की वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े।

पोर्टल की खास विशेषताएं
इस पोर्टल की खास विशेषताओं की बात करें तो त्वरित वित्तीय सहायता, सरल प्रक्रिया और आधिकारिक जानकारी शामिल है। यह सुनिश्चित करता है कि लाभार्थियों को बिना बिलंब के सहायता मिले और प्रक्रिया पारदर्शी रहे। सरकारी रिकोर्ड से जुड़ी जानकारी होने के कारण गलत सूचना का जोखिम भी न्यूनतम है। तत्पर पोर्टल 2.0 कर्मचारी परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि मुश्किल समय में उनकी मदद के लिए उपलब्ध भी होता है।

जुड़े रहें ➥