सावधान! घर में इतने ग्राम सोने रखने का है नियम, वरना हो जाएगी कार्रवाई

gold-storage-rule-

सावधान! घर में इतने ग्राम सोने रखने का है नियम, वरना हो जाएगी कार्रवाई

Amit Dev Sharma

Published on:

Gold Storage Rule: भारतीय सोने की खरीददारी सबसे ज्यादा करते हैं। शादी से लेकर किसी भी शुभ काम पर हमारे यहां सोना खरीदा जाता है। कई घरों में आपको काफी सोना मिल जाएगा। लेकिन  क्या आप जानते हैं कि सोने रखने के भी नियम हैं। जी हां, सोना घर में रखने का भी नियम है। बता दें कि भारत में फिजिकल फॉर्म में सोना रखने के लिए तय सीमा है। अविवाहित महिलाओं के लिए 250 ग्राम, विवाहित महिलाओं के लिए 500 ग्राम और पुरुषों के लिए 100 ग्राम सोना रखने का नियम है। इससे अधिक अगर आप सोना रखते हैं तो इसके लिए दस्तावेजी सबूत जरूरी हो जाते हैं। अन्यथा इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई हो सकती है।

अगर आप सोने की खरीद और बिक्री कर रहे हैं तो आपको यह जानना भी जरूरी है कि क्या टैक्स लागू होता है। जब आप सोना खरीदकर 3 साल के भीतर बेचते हैं तो उस पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गैंन टैक्स (Short-Term Capital Gain Tax ) देना होता है, जिसे आपकी इनकम स्लैब में भी जोड़ा जाता है। वहीं अगर आप सोने को तीन साल से अधिक समय के लिए होल्ड करते हैं और फिर बचेते हैं तो आपको लॉन्ग टर्म कैपिटल गैंन टैक्स (Long-Term Capital Gain Tax ) देना होगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त भी आपको जीएसटी देना होता है।

आज सोने का क्या है भाव
बता दें कि हाल ही के दिनों में सोने के भाव में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। अगर 28 मई 2025 को भारत में सोने की भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,680 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की ₹89,550 है।

जुड़े रहें ➥