UIDAI ने फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ाई, जानें नई तारीख

Aadhaar Update

UIDAI ने फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन बढ़ाई, जानें नई तारीख

Amit Dev Sharma

Published on:

Aadhaar Update: आम लोगों के लिए बड़ी खुशख़बरी सामने आई है। बता दें कि आधार कार्ड (Aadhaar ) के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करने की आखिरी तारीख को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है। UIDAI की ओर से कहा गया कि लाखों आधार धारकों के लिए फ्री ऑनलाइन डक्यूमेंट अपलोड की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है।

अब 14 जून 2025 तक लोग फ्री में अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके आधार कार्ड में डेमोग्राफिक इन्फर्मेशन को अपडेट कर सकेंगे। UIDAI की ओर से यह भी कहा गया कि वह लोगों को आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए प्रत्सोहित कर रही है।

कैसे करें फ्री में अपडेट
बता दें कि नियम यह है कि हर 10 साल के भीतर आधार को अपडेट करना जरूरी होता है। इसके अलावा अब समय -समय पर अपनी जानकारी को अपडेट करा सकते हैं। फ्री में आधार अपडेट कराने का एक तरीका बचा है, जिसकी जानकारी हम यहां दे रहे हैं। UIDAI ने खुद एक्स पर पोस्ट शेयर करके फ्री में आधार अपडेट कराने की जानकारी दी है।

फ्री में आधार अपडेट की सुविधा myAadhaar  पर उपलब्ध है। ऑनलाइन पोर्टल के जरिए डेमोग्राफिक इन्फर्मोशन को अपडेट कराया जा सकेगा, जिसके लिए एड्रेस प्रूफ और आइडेंटिटी प्रूफ से जुड़े डॉक्यमेंट्स अपलोड करने होंगे। किसी व्यक्ति को अगर आधार में अपना बयोमैट्रिक अपडेट कराना है, तो उसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर ही जाना होगा आधार धारक ज्यादा जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल या [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

 

जुड़े रहें ➥