न्यूज़ डेस्क।। देश में राशनकार्ड (Ration Card) हर किसी नागरिक और परिवार के लिए अहम होता है।इस दस्तावेज से एक परिवार को सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिलता है। लेकिन देश भर से कई ऐसी शिकायतेें आती हैं, कि राशनकार्ड बनाने के लिए कर्मचारी रिश्वत की मांगा करते हैं।
ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों से निपटने के लिए सरकार ने भी बड़ा कदम उठाया है। ऐसे में अब राशन कार्ड बनवाने के लिए रिश्वत मांगने वाले कर्मचारी की शिकायत कर सकते हैं।भ्रष्ट कर्मचारियों की सबसे पहले शिकायत आपको जिले के जिला पूर्ति अधिकारी (DFSO) या खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में करनी होगी। वहीं अगर यहां कोई कार्यवाही नहीं होती है तो राज्य के लोकायुक्त, राज्य सतर्कता विभाग करप्शन ब्यूरो में भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
साथ ही बता दें कि इसके अलावा हर राज्य की सरकार ने अपने -अपने जनसुनवाई पोर्टल भी बनाए हैं, जहां ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। कई राज्यों में टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर कॉल कर सीधे भ्रष्टचार की शिकायत की जा सकती है। केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले CPGRAMS पर भी इस तरह की शिकायत दर्ज की सकती है। अलग- अलग राज्यों के लिए टोल फ्री नंबर भी हैं, जिनसे शिकायत की जा सकती है। बता दें कि सरकारों का यह मकसद है कि राशन कार्ड बनवाने में किसो को भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
अलग अलग राज्यों के टोल फ्री नंबर जिनसे शिकायत कर सकते हैं
अरुणाचल प्रदेश – 03602244290
आंध्रप्रदेश – 1800-425-2977
असम – 1800-345-3611
बिहार- 1800-3456-194
छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663
गोवा- 1800-233-0022
गुजरात- 1800-233-5500
हरियाणा – 1800–180–2087
हिमाचल प्रदेश – 1800–180–8026
झारखंड – 1800-345-6598, 1800-212-5512
कर्नाटक- 1800-425-9339
केरल- 1800-425-1550
मध्यप्रदेश- 181
महाराष्ट्र- 1800-22-4950
मणिपुर- 1800-345-3821
मेघालय- 1800-345-3670
मिजोरम- 1860-222-222-789, 1800-345-3891
नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705
ओड़िशा – 1800-345-6724 / 6760
पंजाब – 1800-3006-1313
राजस्थान – 1800-180-6127
सिक्किम – 1800-345-3236
तमिलनाडू – 1800-425-5901
तेलंगाना – 1800-4250-0333