बड़ी खुशखबरी: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा 250 का शगुन, सरकार ने किया ऐलान

Ladli Behna Yojana

बड़ी खुशखबरी: रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा 250 का शगुन, सरकार ने किया ऐलान

Amit Dev Sharma

Published on:

Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। दरअसल राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत महिलाओं को रक्षा बंधन पर 250 रुपए शगुन के रूप में मिलेंगे। साथ ही लाड़ली बहना की किश्त 1250 रुपए भी महिलाओं के खाते में आएगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद इसका ऐलान जबलपुर जिले के बेलखेड़ा गांव में किया। मोहन यादव ने खुद कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपए की सहायता मिलती है। अब रक्षाबंधन के मौके पर अगले महीने 250 रुपए अतिरिक्त अमाउंट शगुन के रूप में दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1,551.44 करोड़ रुपए का अमाउंट जून महीने की किश्त के रूप में 1.27 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के लिए बैंक खातों में ट्रांसफर की ।

अधिकारियों के मुताबिक यह योजना शुरू होने के बाद से 25 वीं किश्त है। इस सभा के दौरान ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेलखेड़ा में एक सरकारी कॉलेज खोलने , राजस्व विभाग के कार्मचारियों के लिए कार्यलय परिसर और आवसीय क्वार्टर बनाने की भी घोषणा की।

उन्होंने जिले में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। बता दें कि मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना काफी पुरानी है। पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह ने चुनावों से पहले यह योजना शुरू की थी। इस योजना का लाभ बीजेपी को चुनाव में मिला था और वह सत्ता में लौट आई थी। इसके बाद मोहन यादव मुख्यमंत्री बने और उन्होंने ने भी यह योजना जारी रखी।

जुड़े रहें ➥