मिलिए दुनिया के सबसे अमीर भिखारी से, जिसके पास है 14000000 की कुल संपत्ति

World's Richest Beggar

मिलिए दुनिया के सबसे अमीर भिखारी से, जिसके पास है 14000000 की कुल संपत्ति

Amit Dev Sharma

Published on:

World’s Richest Beggar: भिखारी शब्द दिमाग में आते ही, किसी फटे हाल इंसान की छवि दिमाग में बन जाती है। लेकिन हम यहां ऐसे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे अमीर भिखारी के रूप में जाना जाता है। बता दें कि भरत जैन को दुनिया के सबसे अमीर भिखारी के रूप में जाना जाता है। ख़बरों की माने तो उन्होंने अप्रत्याशित रूप से बहुत बड़ी संपत्ति बनाई है।

उनके पास करोड़ों की संपत्ति है और वे भारत के कई सुशिक्षित पेशेवरों से ज्यादा पैसा कमाते हैं। दुनिया के अमीर भिखारी कहे जाने वाले भारत जैन के पास 14,000000 रुपए के फ्लैट हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.5 करोड़ रुपए है। भरत जैन प्रमुख रूप से मुंबई के आसपास की भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पाए जा सकते हैं, जिनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल और आजाद मैदान शामिल है। वह 7.5 करोड़ रुपए के साम्राज्य के मालिक हैं।

भरत जैन को गरीबी की वजह से अपनी औपचारिक शिक्षा पूरी करने में बाधा उत्पन्न हुई। लेकिन अब वह बतौर भिखारी 60,000 से 75,00 रुपए से अधिक कमा लेते हैं। पिछले चालीस सालों में भरत जैन ने भीख मांगना ही अपनी आय का मुख्य स्त्रो बना लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक वह औसतन 2,000 से 2,500 रुपए कमाते हैं।

भरत जैन आमतौर पर बिना किसी ब्रेक के दिन में 10 से 12 घंटे एक समान तरीके से काम करते हैं। भीख मांगकर अमीर हुए भरत जैन ने मुंबई में दो अपार्टमेंट खरीदे हुए हैं, जिनकी कीमत 1.4 करोड़ रुपए है। ठाणे में उनकी दो दुकानों से उन्हें हर महीने 30,000 रुपए किराया मिलता है। भरत जैन के बारे में जानकर हर कोई हैरान होता है कि वह इतने अमीर हो जाने के बावजूद आज भी भीख मांगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि भरत जैन ने इसे पेशे के रूप में अपनाया हुआ है।

जुड़े रहें ➥