कभी अंबानी, अडानी और रतन टाटा जितना अमीर था ये व्यक्ति, अब रहता है किराए के मकान में

Vijaypat Singhania

कभी अंबानी, अडानी और रतन टाटा जितना अमीर था ये व्यक्ति, अब रहता है किराए के मकान में

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क।। विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Singhania) देश के प्रसिद्ध और सम्मानित व्यवसायियों में से एक रहे हैं, लेकिन आज उनको किराए के मकान में रहना पड़ रहा है। एक समय में वह अंबानी, टाटा से भी ज्यादा अमीर थे, लेकिन आज वह पैसों के लिए मोहताज हैं। विजयपत सिंघानिया की जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि अब उन्हें 86 साल की उम्र में मुंबई में एक छोटे से किराए के फ्लैट में रहना पड़ रहा है।

कौन हैं विजपत सिंघानिया 
आपको बता दें कि विजपत सिंघानिया का जन्म प्रसिद्ध सिंघानिया व्यवसायी परिवार में हुआ था। उनके चाचा जीके सिंघानिया ने रेमंड ग्रुप की शुरुआत की थी, लेकिन विजयपथ ने अपनी मेहनत से इस ब्रांड को वैश्विक सफलता दिलाई। विजयपथ सिंघानिया ने 1980 में रेमंड के अध्यक्ष बने और 2000 तक कंपनी का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व में रेमंड न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में प्रीमियम सूटिंग में फैब्रिक में शीर्ष नामों से एक बन गया। उन्होंने रेमंड को “द कम्प्लीट मैन” के रूप में पहचान दिलाई।

बेटे से हुआ विवाद
विजयपथ ने हजारों करोड़ का कारोबार का साम्राज्य खड़ा किया। इतनी सफलता के बावजूद उनकी निजी जिंदगी में चीजें अच्छी नहीं रहीं। बता दें कि विजयपथ सिंघानिया के जीवन में अहम मोड़ तब आया जब उन्होंने अपने व्यवसाय को अपने दो बेटों गौतम और मधुपति के बीच बांटने का प्रयास किया। मधुपति तो पहले ही सिंगापुर चले गए थे और व्यवसाय से दूर भी हो गए थे। ऐसे में 2015 में विजयपथ ने अपने शेयर और रेमंड समूह का नियंत्रण अपने बेटे गौतम सिंघानिया को दे दिया। लेकिन उनका यह फैसला उन पर भारी पड़ा क्योंकि इसके बाद उनकी बेटे से अनबन हो गई।

कंपनी और घर दोनों छूट गए
गौतम ने धीरे-धीरे पिता को कंपनी से दूर करने का काम किया। 2018 में विजयपथ को रेमंड के मानद चेयरमैन से पद हटा दिया। विजयपथ के हाथ से कंपनी तो छूटी ही, साथ ही उन्हें अपने पुश्तनी घर से भी निकलना पड़ा। आज वह इतने मजबूर हैं कि मुंबई के एक छोटे से अपार्टमेंट में किराए से रहते हैं।

जुड़े रहें ➥