दुनिया में किस धर्म के लोग हैं सबसे ज्यादा अमीर, जानिए हिंदू और मुस्लिम समुदाय के पास है कितनी संपत्ति

People of which religion are the richest in the world

दुनिया में किस धर्म के लोग हैं सबसे ज्यादा अमीर, जानिए हिंदू और मुस्लिम समुदाय के पास है कितनी संपत्ति

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क। दुनिया भर में वैसे कई तरह के धर्म फैले हुए हैं, जिन्हें मनाने वाले लोगों की तदाद काफी है। विश्व भर में 800 से करोड़ से ज्यादा लोग अलग-अलग धर्मों, रीति-रिवाजों और अपनी अलग-अलग परंपराओं का पालन करते हैं। लेकिन जो प्रमुख रूप से धर्म चर्चा में रहते हैं। वो ईसाई, मुस्लिम और हिंदू धर्म हैं। आपके मन में कभी यह सवाल आया है कि दुनिया में किस धर्म को मानने वाले सबसे ज्यादा अमीर हैं। हम यहां इस बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

दुनिया के सबसे दौलतमंद लोगों की बात करते हैं तो टेस्ला के एलन मस्क, अमेजन के जेफे बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स जैसे नाम शामिल हैं। वैसे तो धनवान लोगों को अलग – अलग तरह से देखा जाता है, लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के पास मौजूद सामूहिक संपत्ति एक व्यापक तस्वीर पेश करती है। एक अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि वैश्विक स्तर पर किस धार्मिक समूह के पास सबसे अधिक संपत्ति है। रिपोट वैश्विक आर्थिक असमानताओं के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी प्रदान करती है।

ईसाई धर्म के मनाने वाले सबसे अमीर | World’s Richest Religion 
इस अध्ययन के मुताबिक क्रिश्चियंस यानि ईसाई धर्म के मनाने वालों के पास सबसे ज्यादा धन संपत्ति दुनिया में है। ईसाई मसीह को मनाने वाले लोगों के पास कुल 107.280 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो दुनिया की कुल संपत्ति का लगभग 55 प्रतिशत है। अमेरिका,कनाडा, यूरोपियों देशों और ऑस्ट्रेलिया में ईसाई धर्म को मनाने वालों की तदाद ज्यादा है। इन्हीं देशं से ये धनवान भी हैं।

हिंदू और मुस्लिम समुदाय के पास है इतनी संपत्ति
ईसाई के बाद हिंदु समुदाय के पास कुल 655 बिलियन डॉलर (3.3%) की संपत्ति है। लेकिन यह आंकड़ा मुस्लिम समुदाय की तुलना में काफी कम है। मुस्लिम समुदाय के पास 11,335 बिलियन डॉलर (5.9%) की संपत्ति है। इस सूची में यहुदी धर्म के मनाने वालों की मौजूदगी है। ज्यूस कम्यूनिटी के पास दुनियाभर की पर्याप्त संपत्ति यानि 2.079 ट्रिलियन डॉलर की है, जो हिंदू समुदाय की तुलना में तीन गुना अधिक है। इस स्टडी में यह भी सामने आया है कि गैर-धार्मिक व्यक्तियों के पास सामूहिक रूप से 67.832 डॉलर ट्रिलियन की संपत्ति है जो दुनिया की कुल संपत्ति का 34.08 प्रतिशत है।

जुड़े रहें ➥