ना शोहरत, ना तामझाम! धोनी के भाई का सादा जीवन और उनकी नेटवर्थ जानिए

Narendra Singh and MS dhoni

ना शोहरत, ना तामझाम! धोनी के भाई का सादा जीवन और उनकी नेटवर्थ जानिए

Amit Dev Sharma

Published on:

MS Dhoni Brother: महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सफल कप्तानों में से एक रहे हैं, उन्होंने टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाईं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सें संन्यास के बाद भी धोनी आईपीएल में सक्रीय हैं और उन्होंने शौहरत के साथ ही धन-दौलत भी खूब कमाई है। धोनी के विषय में तो हर कोई जानता हैं, हम यहां उनके भाई के बारे में बताने जा रहे हैं।

कौन हैं धोनी के बड़े भाई ? | MS Dhoni Brother |
महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई का नाम नरेंद्र धोनी है। वो धोनी के दो भाई -बहनों में से एक हैं। धोनी की बहन का नाम जयंती गुप्ता है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर जो फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’बनी थी, उसमें धोनी के बड़े भाई को नहीं दिखाया गया था। इसके पीछे का बड़ा कारण दोनों के रिश्ते का टूटा हुआ होना था। हालांकि इस बारे में नरेंद्र धोनी ने एक बयान में कहा था, “यह फिल्म निर्माता की पसंद रही होगी। मैं क्या कह सकता हूं? मैं फिल्म में मौजूद नहीं हो सकता क्योंकि माही के जीवन में मेरा कोई खास योगदान नहीं है – चाहे वह बचपन हो, जवानी में उनका संघर्ष हो या दुनिया के लिए MSD बनने के बाद का संघर्ष। फिल्म माही के बारे में है, उनके परिवार के बारे में नहीं।”

धोनी  के भाई से क्यों रिश्ते खराब
धोनी और उनके भाई के बीच रिश्ते खराब होने की एक वजह यह है कि नरेंद्र ने एमएस धोनी के फंड़ का दुरुपयोग किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, एमएस धोनी ने अपने बड़े भाई को रांची में वृद्धाश्रम बनाने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन नरेंद्र ने कथित तौर पर संपत्ति अपने ससुराल वालों को उपहार में दे दी, जिससे एमएस धोनी को काफी निराश हुए।

धोनी के भाई की नेटवर्थ
बता दें कि नरेंद्र धोनी अपना ज्यादातर समय रांची और अपने पैतृक गांव में बिताते हैं। उनकी कुल संपत्ति या आय का स्त्रोत सार्वजनिक रूप से ज्ञात नहीं है, लेकिन अनुमान के मुताबिक नरेंद्र धोनी की नेटवर्थ 2 से 3 करोड़ के बीच है। धोनी अपने भाई से काफी ज्यादा अमीर है क्योंकि उनकी संपत्ति 1000 करोड़ से ज्यादा की है।धोनी के भाई कथित तौर पर 2013 में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे , इससे पहले वह भाजपा के सदस्य थे। नरेंद्र धोनी की शादी 2017 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।

जुड़े रहें ➥