खेल न्यूज़ डेस्क।। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले में खेला जा रहा है, जहां भारतीय बल्लेबाज जलवा दिखा रहे हैं। पहले टेस्ट मैच के दौरान नर्वस नाइंटीज (Nervous Nineties) का शिकार इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को होते हुए देखा गया जो 99 पर आउट हुए। वैसे क्रिकेट में अब तक कई खिलाड़ी नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।
भारतीयों में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे रहे हैं, जिनके टेस्ट में 51 शतक तो हैं, लेकिन वह सबसे ज्यादा नर्वस नाइंटीज का शिकार भी हुए हैं। वैसे हम यहां बता रहे हैं कि भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले क्रिकेटर कौन से रहे हैं। बता दें कि नर्वस नाइंटीज उस खिलाड़ी को कहा जाता है तो 90 से 99 रन के बीच आउट हो जाता है। एक तरह से वह शतक के करीब पहुंचकर आउट हो जाता है।
सचिन तेंदुलकर – क्रिकेट के भगवाने कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने टेस्ट करियर में 10 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। वरना आज उनके नाम और शतक होते।
राहुल द्रविड़ – टीम इंडिया में द वॉल नाम से मशहूर रहे द्रविड़ का टेस्ट करियर तो शानदार रहा, लेकिन वह भी इस सूची में हैं। द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 9 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए।
ऋषभ पंत – विस्फोटक खिलाड़ी ऋषभ पंत ने हाल ही में हेडिंग्ले टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में शतक लगाने का काम किया। लेकिन वह भी इस सूची में हैं। पंत टेस्ट करियर में 7 बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं।
सुनील गावस्कर – टेस्ट करियर में दस हजार रन सबसे पहले बनाने वाले लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर पांच बार नर्वस नाइंटीज हुए।
एमएस धोनी-पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की किस्मत ने भी धोखा दिया और वह अपने टेस्ट करियर में पांच बार नर्वस नाइंटीज हुए।