क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ी ये गलती, टूट गया फाइनल खेलने का सपना

MI vs Pbks

क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ी ये गलती, टूट गया फाइनल खेलने का सपना

Amit Dev Sharma

Published on:

खेल न्यूज़ डेस्क।। मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) का फाइनल खेलने का सपना टूट गया। आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर मैच में उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स की जीत के हीरो कप्तान श्रेयस  अय्यर रहे, जिन्होंने मुंबई के जबड़े से जीत छीनते हुए 41 गेंदों में 87 रन की धांसू पारी खेली।

अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट की एक गलती पूरी टीम पर भारी पड़ी। बता दें कि श्रेयस अय्यर और नेहाल वढ़ेरा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी जमाई। मगर जब नेहल 12 रन बनाकर खेल रहे थे तब बाउंड्री लाइन पर बोल्ट ने उनका आसान सा कैच टपका दिया। यह कैच मुंबई इंडियंस को काफी भारी पड़ा।

 

नेहल ने 29 गेंदों में 48 रन की पारी खेली और पंजाब किंग्स की जीत में योगदान दिया। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और 11 साल बाद फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 44 और सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 44 रन बनाए।

वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 24 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। नमनधीर ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए। पंजाब के लिए अजमुतल्लाह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। इसके जवाब में उतरी पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए। नेहल वढ़ेरा ने 29 गेंदों में 48 और जोश इंग्लिश ने 21 गेंदों में 38 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

जुड़े रहें ➥