आईपीएल 2025 के बाद हुआ ऐलान, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल बन गए कप्तान

Glenn Maxwell

आईपीएल 2025 के बाद हुआ ऐलान, पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल बन गए कप्तान

Amit Dev Sharma

Published on:

खेल न्यूज़ डेस्क। हाल ही में हुए आईपीएल 2025 सीजन के तहत पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करके फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल भी थे। स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को अब बड़ी जिम्मेदारी मिली और वह एक टीम के कप्तान बन गए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को संयुक्त राज्य अमेरिका में MLC 2025 में वाशिंगटन फ्रीडम टीम का कप्तान नियक्त किया गया है। ग्लेन मैक्वसेल की वाशिंगटन फ्रीडम टीम के मालिक भारतीय टेक अरबपति संजय गोविल हैं। उनका जन्म कनाडा में हुआ था, लेकिन उनका अधिकांश बचपन भारत में बीता। गौरतलब हो कि मैक्सवेल MLC 2024 सीजन के तहत जब खेले थे तो उन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम के लिए एक अर्धशतक के साथ 153 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि अमेरिका के शीर्ष स्तरीय T20 टूर्नामेंट मेजर लीग क्रिकेट 2025 के तीसरे सीजन का आयोजन 13 जून से 14 जुलाई के बीच होने वाला है। इस लीग में पिछले सीजन की तरह ही छह टीमें हिस्सा लेंगी।

इस सीजन ग्लेन मैक्सवेल पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। बता दें कि मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए केवल 7 मैच खेले और अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण उन्हें सीजन जल्दी छोड़ना पड़ा। आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स ने मैक्सवेल को अपने साथ मोटी रकम देकर जोड़ा था। गौरतलब हो कि ग्लेन मैक्सवेल गिनती दुनिया के खतरनाक ऑलराउंडरों में होती है। उन्होंने विभिन्न लीगो में तो अपना जलवा दिखाया है, साथ ही ऑस्ट्रेलिया नेशनल टीम के भी अहम खिलाड़ी हैं।

जुड़े रहें ➥