“लक्ष्मण से लेकर गंभीर तक, धोनी ने 7 स्टार क्रिकेटरों का करियर खत्म कर दिया!”

Yograj Singh, Dhoni and Yuvraj

“लक्ष्मण से लेकर गंभीर तक, धोनी ने 7 स्टार क्रिकेटरों का करियर खत्म कर दिया!”

Amit Dev Sharma

Published on:

खेल न्यूज़ डेस्क।। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh ) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। योगराज सिंह ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए चयनकर्ताओं पर 7 क्रिकेटरों का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

पूर्व चयनकर्ताओं ने विश्व कप 2011 की जीत के बाद सात बड़े क्रिकेटरों गौतम गंभीर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, मोहम्मद कैफ, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ का करियर बर्बाद किया। यही नहीं धोनी को भी कप्तानी से हटाने का फैसला लिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। योगराज सिंह ने हाल ही में बात करते हुए कहा, बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने 2011 विश्व कप के बाद बिना किसी के कारण के गंभीर, युवराज, हरभजन, जहीर, कैफ, लक्ष्मण और द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों का करियर बर्बाद कर दिया।

इसका भारतीय टीम को लंबे वक्त तक नुकसान भी उठाना पड़ा। बता दें कि तत्कलीन भारतीय चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने 2012 में खुलासा किया था कि धोनी के कप्तान के रूप में हटाने का फैसला सर्वसम्माति से लिया गया था, लेकिन तत्कालीन  बोर्ड अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के हस्तक्षेप के कारण यह लागू नहीं हुआ।

गौरतलब हो कि 2011 में विश्व कप में ऐतहासिक जीत के बाद भारतीय टीम 2011-12 में इंग्लैंड और ऑ्स्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार गई थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट में उथल-पुथल मची और कई बड़े खिलाड़ियों का टीम से बाहर होना पड़ा धोनी की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हुए थे। योगराज सिंह ने जिन खिलाड़ियों का जिक्र किया है, उनका करियर इसके बाद बर्बाद हो गया था और इस वजह से ही वह 2015 का विश्व कप भी नहीं खेल पाए थे। बता दें कि योगराज सिंह धोनी पर अपने बेटे का करियर बर्बाद करने भी आरोप लगाते रहते हैं।

जुड़े रहें ➥