News Desk: केरल में वक्त से पहले पहुंचे मानसून (Monsoon 2025) के बाद से देश के कई हिस्सों में मौसम सुहाना हुआ है। मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और उसने देश के कई राज्यों को कवर कर लिया है। मानसून की प्रगति की वजह से ही दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार के तापमान में गिरवाट आई है। इस बीच मौसम विभाग ने सप्ताहिक मौसम मिजाज का पूर्वानुमान जारी किया है।
दिल्ली के लिए अलर्ट
दिल्ली में इस सप्ताह आंधी के साथ ही बारिश की भी चेतावानी जारी की गई है। वहीं अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंड़ीगढ़ में बिजली चमकने और गरज के साथ तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है। दिल्ली में वीकेंड की शुरुआत आंधी-बारिश से हो सकती है। वहीं अगले 5 दिनों तक राजधानी में प्री मॉनसून वाला असर दिखाई देगा, जिसकी वजह से रुक-रुककर बारिश हो सकती है और गर्मी से बहुत राहत मिलेगी। देश की राजधानी का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। यूपी की बात करें तो आज भी 50 जिलों में बारिश का अनुमान है।
बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज
बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। IMD ने 3 जून तक कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है, जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है। मौसम की विभाग के अनुसार सिवान, छपरा, वैशाली, पटना, भोजपुर और बक्सर को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट है।
असम के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी यहां बारिश का अलर्ट दिया है। मानसून की स्थिति को देखें तो उसने केरल में 18 दिन पहले ही दस्तक दी थी, जिसके बाद अब ये अन्य राज्यों की ओर बढ़ रहा है। मानसून महाराष्ट्र के कुछ हिस्सा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्राप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम-मध्य बंगाल पहुंचा है। साथ ही अगले कुछ दिनों में और राज्यों के विभिन्नों क्षेत्रों में एंट्री सकती है।