Rain Alert : देश के आधे से ज्यादा क्षेत्रों में मानसून पूरी तरह से सक्रीय हो चुका है। कई राज्यों में अब बारिश तबाही मचाने का काम कर रही है। हालांकि इस बारिश के चलते गर्मी से काफी राहत मिली है। अगले 24 घंटों के भीतर देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में अभी तक मानसून ने दस्तक नहीं दी है लेकिन यहां प्री मानसून की वजह से बारिश देखने को मिली है।
मौसम विभाग (IMD) की माने तो आज झारखंड में अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मध्य भारत और पूर्वात्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम पूर्वानुमान की माने तो गुजरात कोकंण, गोवा, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्से झारखंड, ओडिशा, पूर्व असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्किी से मध्याम बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि चक्रवर्ती हवाओं की वजह से दिल्ली, गुजरात और दक्षिण भारत में तूफान की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून तक पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुंबई में देऱ शाम से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है।
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के चलते किसानों को भी खुशख़बरी मिली है क्योंकि वह खरीफ फसल बुवाई की तैयारी अब कर सकेंगे। उत्तर भारत में बारिश का काफी इंतेजार किया जा रहा था, क्योंकि जून जलाने का काम कर रहा था। भीषण गर्मी पड़ रही थी।