Weather Update : देशभर में मानसून के सक्रीय होने के बाद कई इलाकों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों में तो बारिश ने हाहाकार मचाकर रख दिया है। मौसम विभाग की ओर से हर दिन नई चेतावानी जारी की जा रही है।
इन राज्यों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने मध्य भारत, उत्तरखंड और हरियाणा में बाढ़ के खतरे के कारण सतर्क किया है। आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने एक ऑनलाइन प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि उत्तराखंड और हरियाणा में अच्छी बारिश के उम्मीद है। पूर्वोत्तर के बड़े हिस्सों, पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश के सामान्य से कम रहने की संभावना है। पूर्वात्तर, उत्तर-पश्चिम,पूर्व और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान देखने को मिल सकता है।
लगातार बारिश से हाहाकार
मानसून की सक्रीयता पूरे देश में हो चुकी है और इस वजह से ही लगातार बारिश हो रही है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना के आसपास के क्षेत्र और गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से में भारी वर्षा हो रही है। वैसे जुलाई में पांच निम्न दबाव प्रणाली बनती हैं और पश्चिम-उत्तर -पश्चिम दिशा में बढ़ती है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्से में एक जुलाई से बारिश बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश में सोमवार को दिनभर सभी हिस्सों में खूब बारिश हुई है। बारिश की वजह से कानपुर, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, आगरा समेत कई जिलों में जल भराव का सामना लोगों को करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने की घटनाओं से भी कई लोगों की जान जा चुकी है।उत्तराखंड से लेकर पंजाब तक में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
पहाड़ी इलाकों में बाढ़ की चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल के तीन जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कांगड़ा, मंडी व सिरमौर में बाढ़ की चेतावनी दी गई है। उत्तरखंड में सोमवार सुबह से बदरीनाथ, केदारनाथ,गंगोत्री व हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारू हो गई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा को शुरू नहीं किया जा सकता ह। एक हजार से ज्यादा यात्री पहाड़ों पर ही रुके हुए हैं।