न्यूज़ डेस्क।। देश के अलग -अलग हिस्सों में मानसून (Monsoon) की वजह से मौसम का रुख अलग- अलग ही देखने को मिल रहा है। एक और जहां उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ गर्मी हो रही है तो वहीं पूर्वात्तर के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालत तक बने।
केरल से लेकर महाराष्ट्र, साथ ही पूर्वात्तर राज्य और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में मानसून ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। मध्य भारत में, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून की प्रगति धीमी देखी गई, लेकिन प्री मानसून से इन क्षेत्रों में बारिश हुई है। वैसे मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम बनने पर मानसून फिर से अपनी गति पकड़ने का काम कर सकता है। वैसे अगले 24 घंटों में IMD ने कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिम भारत में दिल्ली -एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश और 50-60 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। राजस्थान के कई जिलों में 2-4 जून तक आंधी और बारिश का येलो अलर्ट है।
साथ ही पूर्वात्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी से अति बारिश हो सकती है। मध्य भारत की बात करें तो मध्यप्रदेश के 38 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। विशेष रूप से भोपाल, इंदौर और जबलपुर शहर में बारिश हो सकती है। बिहार से लेकर झारखंड में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। दक्षिणी राज्यों में कर्नाटक और महाराष्ट्र में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लोगों को सावधानी बरती की सलाह भी दी गई है।