Monsoon ने पकड़ी रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार, केरल-महाराष्ट्र सहित 8 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Monsoon

Monsoon ने पकड़ी रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार, केरल-महाराष्ट्र सहित 8 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Amit Dev Sharma

Published on:

न्यूज़ डेस्क। देश में समय से पहले ही मानसून की दस्तक ने कई क्षेत्रों में मौसम सुहाना कर दिया है। साथ ही भारी बारिश के चलते जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है। मौसम को लेकर सामने आई ताजा जानकारी की माने तो दक्षिण -पश्चिम मानसून ने कई हिस्सों में तेजी से प्रगति की है।

मानसून हुआ सक्रीय
मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और पूर्वात्तर राज्यों- मिजोरम, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मानसून ने इन सभी क्षेत्रों में सामान्य से 8 दिन पहले दस्तक दी है। केरल मानसून 24 मई को पहुंचा जो कि 16 वर्षों में सबसे जल्दी है। इसके बाद महाराष्ट्र में भी एंट्री जल्द ही मानसून की हो गई। अगले 24 घंटे के अंदर मानसून और भी प्रगति कर सकता है। प्रमुख रूप से उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की ओर बढ़ सकता है।

कई क्षेत्रों में भारी बारिश
मौसम को लेकर कई क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ड जारी किया है। मराठवाड़ा और विदर्भ में 28-30 मई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट है, जहां मानसून सक्रीय है।

दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। यूपी के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही असम, मेघालय, और नागालैंड में 28-31 मई के दौरान बारिश के आसार हैं। मौसम रिपोर्ट की माने तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है और जो तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ा सकता है।

जुड़े रहें ➥