देश में मौसम की स्थिति पिछले कुछ दिनों से विविधतापूर्ण बनी हुई है क्योंकि मानसून ने तेजी के साथ प्रगति की है। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून कई क्षेत्रों में पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो देश के विभिन्न हिस्सों में मौसमी गतिवधियों तेज हो रही हैं, जिसमें निम्न दबाव क्षेत्र, चक्रवातीय परिसंचरण और द्रोणिका सक्रियता शामिल है।
मानसून पर आया नया अपडेट
गौर किया जाए तो दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ा है और कई राज्यों में अपनी दस्तक दे चुका है। 29 मई तक के हिसाब से मानसून की स्थित देखें तो मध्य अरब, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, तमिलानाडु, तेलंगाना आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों (मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, आदि), उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में सक्रीय हुआ है। साथ ही अगले 2-3 दिनों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के अंदर कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।
इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़, दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में बल्कि से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही इन जगहों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार हैं। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
पूर्वत्तर राज्यों में मिजोरम, मणिपुर, असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। ओडिशा और उत्तर गुजरात में हल्कि बारिश या गरज-चमक संभव है। दिल्ली -एनसीआर, बिहार और उत्तरप्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है। मानसून तेजी से बढ़ रहा है और इस वजह से अलग कुछ दिनों के भीतर देश के कई और क्षेत्रों में सक्रीय हो सकता है। इस बार मानसून समय से पहले आया है।