चिलचिलाती धूप करेगी परेशान या होगी बारिश, क्षेत्रों के हिसाब देखें मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट

Weather Alert

चिलचिलाती धूप करेगी परेशान या होगी बारिश, क्षेत्रों के हिसाब देखें मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट

Amit Dev Sharma

Published on:

Weather Alert: भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुरुआत समय से पहले की थी और सबसे पहले केरल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके बाद मानसून ने कई क्षेत्रों में तेजी से प्रगति की । लेकिन उत्तर भारत के आते -आते मानसून धीमा पड़ गया। मौसम विभाग की माने तो मानसून की मौजूदा स्थिति देखें तो यह वर्तमान में कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पूर्वात्तर राज्यों के क्षेत्रों का कवर कर चुका है। वहीं मध्य और उत्तर भारत में मानसून की रफ्तार धीमी हुई और इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र को माना जा रहा है।

मानसून भले ही धीमा पड़ा हो, लेकिन कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले 24 घंटों में देखा जाए तो प्री-मानसूनी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद की जा रही है। पूर्वात्तर राज्य जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तटीय क्षेत्रों में विशेष रूप से कर्नाटक, गोवा और केरल में हल्कि से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटों पर भी गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत में अभी गर्मी परेशान करने वाली है। दिल्ली -एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहेगा। लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश की राहत दे सकती है।

क्षेत्रों के हिसाब से अगले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत – असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, और नागालैंड में मध्यम से भारी बारिश में हो सकती है ।
दक्षिण भारत: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा और आंध्र प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश होगी।
मध्य भारत: छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश, महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है
उत्तर भारत: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, और हरियाणा में उमस के साथ छिटपुट बारिश, राजस्थान और गुजरात में शुष्क मौसम और धूल भरी हवाएं चलने की आशंका हैं।

जुड़े रहें ➥